उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस और बदमाशों के बीच एक मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने चार लूट और छीनैती के मामलों में वांछित 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी रिजवान गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने रिजवान के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, एक बाइक और लूट की रकम भी बरामद की। ये घटना गुरुवार (27 मार्च 2025) की है।
ये घाटना आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र की है। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस को सूचना मिली कि एक गैंग, जिसमें रिजवान और अन्य बदमाश शामिल थे, ताजगंज क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी की। जब पुलिस टीम ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ के दौरान रिजवान को गोली लग गई, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।
रिजवान एक खतरनाक अपराधी था और उसके खिलाफ लूट और छीनैती के कई मुकदमे दर्ज थे। वह 10 हजार रुपए का इनामी था और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। पुलिस की मुठभेड़ में घायल होने के बावजूद, आरोपी रिजवान से पुलिस ने महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की है, जो अन्य अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने में मददगार साबित हो सकती है।
रिजवान की गिरफ्तारी से पुलिस ने यह भी साबित किया कि वे अपराधियों के खिलाफ लगातार अपनी कार्रवाई में पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि रिजवान के साथ कौन और अपराधियों की गिरोह से जुड़ा था।