उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक घर वापसी की खबर सामने आई है। यहां एक मुस्लिम लड़की ने अपनी मर्जी से इस्लाम को छोड़कर सनातन धर्म को अपनाया और हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर घर वापसी की है। जिसके बाद उसने अपना नाम भी बदल लिया है। यह मामला मंगलवार (8 अप्रैल 2025) का है।
यह मामला फर्रुखाबाद का है। शबीना, जो पहले मुस्लिम थी, अब सुमन के नाम से जानी जाएंगी, क्योंकि उन्होंने शादी के बाद अपना नाम भी बदल लिया है। शबीना ने विजय सिंह नामक हिंदू युवक से विवाह किया। विजय सिंह और शबीना की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, जिसमें धर्म, जाति और परिवार की दीवारों को तोड़ा गया है।
शबीना और विजय की मुलाकात दिल्ली में हुई थी, जहां विजय सिंह नौकरी करता था। शबीना, जो जिला बदायूं के उसैत थानाक्षेत्र की निवासी है, वहीं शबीना ने विजय सिंह से पहली बार दिल्ली में मुलाकात की और दोनों के बीच प्रेम का आरंभ हुआ। धीरे-धीरे यह प्रेम परवान चढ़ा और शबीना ने विजय के साथ भागकर उसके घर रतनपुर आ जाने का निर्णय लिया। शबीना ने बोला “मेरे दादा-परदादा हिंदू, तो मैं कैसे मुसलमान हुई।
हालांकि, शबीना के घरवालों ने उसके इस कदम को स्वीकार नहीं किया और उसे घर से बाहर निकाल दिया। वहीं, विजय के परिवार ने भी इस रिश्ते का विरोध किया, और उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बावजूद, शबीना और विजय का प्यार मजबूत था, और शबीना ने अपनी जिद पर विजय सिंह से विवाह करने का निर्णय लिया।
इस संबंध में पंचायत की बैठक थाने में हुई, जहां लड़के के परिजनों ने दोनों की शादी को मंजूरी दी। इसके बाद, शबीना ने हिंदू धर्म अपनाते हुए विजय सिंह के साथ अमृतपुर के भारत दास बाबा के मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया। दोनों ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और देर रात तक शादी की खुशियाँ मनाई जाती रहीं। इस प्रेम विवाह ने साबित कर दिया कि सच्चा प्यार जाति, धर्म और सांप्रदायिक बंधनों से ऊपर होता है।