दहेज के लिए विवाहिता को जान से मारने की कोशिस
कौशांबी...,गंभीर: एक साल पहले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन मे हुई थी शादी, पति मुंबई मे रहकर करता है मजदूरी
कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गाव मे विवाहिता फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पड़ोसियो के सूचना पर पहुचे मायके पक्ष के लोगो ने विवाहिया को मेडिकल कालेज मंझनपुर मे भर्ती कराया। जहां डाक्टरों के इलाज के बाद युवती की स्थिति मे सुधार हो रहा है। पीड़ित परिवार के मुताबिक उनकी बेटी की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन मे हुई थी। बावजूद इसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर रहे थे।