अवैध परिवहन मे लिप्त 13 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त
:खान अधिकारी ने एआरटीओ को पत्र लिख कर 13 वाहनो की सूची भेजी, कार्यवाही की जद 2 से अधिक बार ओवर लोड मे पकड़े गए वाहन सूची बद्ध
कौशांबी। अवैध परिवहन मे 2 या 2 से अधिक बार पकड़े गए वाहनो की पहली सूची खान विभाग ने परिवहन विभाग को भेजी है। सूची मे शामिल वाहनो का परमिट निरस्त किए जाने की संस्तुति का निर्देश डीएम ने दिया है। डीएम मधुसूदन की सख्ती के बाद अवैध परिवहन माफिया मे हड़कंप मच गया है। डीएम मदुसूधन के मुताबिक सूची बद्ध वाहनो के परमिट को निरस्त कर उसे ब्लैक लिस्ट किए जाएगा।