सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की इटली यात्रा, भारत-इटली रक्षा साझेदारी को नई दिशा

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने 14-15 अप्रैल, 2025 को आधिकारिक यात्रा पर इटली के रोम का दौरा किया।

Deepika Gupta
  • Apr 16 2025 7:09PM

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने 14-15 अप्रैल, 2025 को आधिकारिक यात्रा पर इटली के रोम का दौरा किया। यात्रा की शुरुआत रक्षा सचिव द्वारा इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो से मुलाकात के साथ हुई। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में रक्षा सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सार्थक चर्चा की।

अपनी यात्रा के दौरान, राजेश कुमार सिंह ने अपने इतालवी समकक्ष, रक्षा की महासचिव सुश्री लुइसा रिक्कार्डी के साथ 11वीं भारत-इटली वार्षिक द्विपक्षीय संयुक्त रक्षा समिति की बैठक की सह-अध्यक्षता की। उन्होंने समुद्री सहयोग और सूचना साझाकरण व्यवस्था सहित रक्षा, सुरक्षा और औद्योगिक सहयोग से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की, विशेष रूप से ट्रांस रीजनल मेरीटाइम नेटवर्क पर बल दिया गया। बैठक के दौरान रेड सी और पश्चिमी हिंद महासागर क्षेत्र की स्थिति पर भी चर्चा हुई।

रक्षा सचिव ने विशेष रूप से प्रौद्योगिकी और हथियार निर्माण में घनिष्ठ रक्षा सहयोग पर जोर दिया, जो भारत के लिए एक प्राथमिकता क्षेत्र है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार देश में रक्षा उत्पादन और नवाचार के लिए एक इकोसिस्टम के निर्माण के लिए सक्रिय रूप से नीति पहलों को लागू कर रही है। भारत ने एक सशक्त नवाचार और औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित किया है।

भारत-इटली रक्षा उद्योग गोलमेज सम्मेलन के दौरान अपने मुख्य भाषण में, राजेश कुमार सिंह ने अपने विचार साझा किए कि कैसे भारतीय रक्षा उद्योग ने विशेष रूप से पिछले कुछ वर्षों में प्रगतिशील सुधारों के माध्यम से महत्वपूर्ण बदलाव देखे हैं। उन्होंने कहा कि इन सुधारों ने भारतीय उद्योग की वृद्धि के लिए पारदर्शिता, पूर्वानुमान और व्यापार सुगमता के माध्यम से अनुकूल माहौल बनाया है।

भारतीय रक्षा निर्माताओं की संस्था (SIDM) और एयरोस्पेस, रक्षा और सुरक्षा के लिए इतालवी कंपनियों के महासंघ (AIAD) के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर भी हस्ताक्षर किए गए, जो दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच घनिष्ठ सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

रक्षा सचिव के साथ रक्षा मंत्रालय के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भी यात्रा की, जिसमें सेवा मुख्यालय, रक्षा विभाग और रक्षा उत्पादन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। भारतीय और इतालवी रक्षा उद्योगों के बीच बी2बी संबंधों को प्रोत्साहित करने के लिए SIDM का एक बड़ा औद्योगिक प्रतिनिधिमंडल भी रक्षा सचिव के साथ गया।



सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार