सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

लखनऊ मेयर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ कारगिल दिवस का आयोजन, CM योगी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

करिगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामय उपस्थिति में महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में नगर निगम लखनऊ द्वारा करिगिल शहीद स्मृति वाटिका में 'रजत जयंती समारोह' के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Jul 27 2024 10:47AM

इनपुट- संस्कार मिश्रा,लखनऊ

 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में महापौर की अध्यक्षता में कारगिल दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महापौर सुषमा खर्कवाल द्वारा शहीदों के चित्र पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। करिगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामय उपस्थिति में महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में नगर निगम लखनऊ द्वारा करिगिल शहीद स्मृति वाटिका में 'रजत जयंती समारोह' के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 
कार्यक्रम से सीएम योगी के बाद महापौर द्वारा भी कारगिल स्मृति वाटिका में लगाई गई। शहिद मेजर रितेश शर्मा, कैप्टन मनोज पांडेय, लांस नायक केवलानंद द्विवेदी और राइफलमैन सुनील जंग की प्रतिमाओं पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनकी स्मृतियों को नमन किया गया। महपौर ने आयोजन की अध्यक्षता करते हुए आज शुक्रवार को कारगिल स्मृति वाटिका में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित 'रजत जयंती समारोह' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। 
 
इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है।महापौर द्वारा देश की सीमा की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृतियों को नमन करते हुए पूरे प्रदेश को कारगिल विजय दिवस की बधाई दी।
 
नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह द्वारा कार्यक्रम के समापन की घोषणा कर धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण है और जब किसी देश में ऐसा वातावरण बनता है तो उस देश की समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त होता है। उक्त कार्यक्रम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, एमएलसी डॉ महेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, पवन कुमार चौहान, इंजी.अवनीश कुमार सिंह, सोमेश त्रिवेदी, विधायक नीरज बोरा समेत, उपसभापति गिरीश चंद्र गुप्ता, पार्षद दल के उप नेता सुशील कुमार(पम्मी जी), नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह , अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, पंकज श्रीवास्तव, अरविंद कुमार राव, मुख्य अभियंता महेश चंद्र वर्मा, मनोज कुमार प्रभात, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अंबी बिष्ट, जोनल अधिकारी अमरजीत सिंह व अन्य लोग मौजूद थे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार