सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Haryana election: 'कांग्रेस किसान विरोधी है...' चुनाव से पहले अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर बोला जमकर हमला

अनुराग ठाकुर ने मल्लिकार्जुन खड़गे और भूपेंद्र सिंह हुड्डा से कुछ सवाल पुछे है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस किसान विरोधी है।

Rashmi Singh
  • Oct 3 2024 2:10PM

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी गुरुवार को प्रचार का आखिरी दिन है। मतदान से पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज है। इस बीच, बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि, मैं राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से पूछता हूं कि जब वे हरियाणा में सत्ता में थे, तो उन्होंने स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट क्यों लागू नहीं की। अनुराग ने आगे कहा कि, कांग्रेस किसान विरोधी है। उन्होंने हरियाणा में एमएसपी गारंटी क्यों लागू नहीं की?

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि, कांग्रेस के 10 साल के शासन में उन्होंने केवल 5.5 लाख करोड़ रुपए की फसलें क्यों खरीदीं, जबकि पीएम मोदी ने एमएसपी पर 18 लाख 28 हजार करोड़ रुपए की फसलें खरीदी। कांग्रेस सरकार के दौरान खाद और यूरिया की कमी क्यों थी ? उन्होंने किसानों की जमीन क्यों लूटी ? मैं मल्लिकार्जुन खड़गे से पूछना चाहता हूं कि कर्नाटक में 1200 किसानों ने आत्महत्या क्यों की। वे किसानों के घर क्यों नहीं गए ?

कांग्रेस ने वादे पूरे नहीं किए- अनुराग ठाकुर 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, हरियाणा की जनता ने प्रदेश में बीजेपी की सरकार चुनने का मन बना लिया है। उन्होंने तीसरी बार पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को चुना और अब वे तीसरी बार हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनाएंगे। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की जनता से किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया। मैं राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से पूछता हूं कि उन्होंने जनता से किए गए वादे पूरे क्यों नहीं किए। 

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर हरियाणा के पंचकूला में नवरात्रि  के पहले दिन श्री माता मनसा देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे। इसके बाद मीडिया से कहा कि, शारदीय नवरात्रि के अवसर पर सभी देशवाशियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। देवी मां की कृपा हम सभी भारतीयों पर बनी रहे और विश्व में जो संकट है, आज जो युद्ध जैसे हालात हैं, उनमें शांति आए। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार