सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Weather Update: महाराष्ट्र में हो रही 'आफत' बनी बारिश! IMD ने चक्रवात को लेकर कई राज्यों में जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने गुरुवार को कई राज्यों के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

Rashmi Singh
  • Sep 26 2024 9:37AM

दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में सितंबर में मौसम बदलने का सिलसिला जारी है। तीन-चार दिन की गर्मी के बाद एक बार फिर बारिश की बूंदें गिरने से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात एक बार फिर देश के कई राज्यों में प्रवेश कर रहा है। इसको लेकर IMD ने अलर्ट भी जारी किया है।  महाराष्ट्र के बाद मौसम विभाग ने कुछ अन्य राज्यों के लिए भी चक्रवात का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी की मानें तो, इस चक्रवात के कारण तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत कई अन्य राज्यों में बारिश हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं आईएमडी ने किन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। 

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि कम दबाव का क्षेत्र जो आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों पर पश्चिम मध्य और निकटवर्ती उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना था। यह अब पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। लेकिन इससे जुड़ा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अभी भी दक्षिणी छत्तीसगढ़ और इसके आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। यह ट्रफ रेखा उत्तरी कोंकण से दक्षिणी बांग्लादेश तक फैली हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार यानी 26 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर के शहरों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का भी अनुमान है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आईएमडी का कहना है कि, चक्रवात का असर दिल्ली में भी दिख सकता है और सितंबर के अंत तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद में भी हल्की बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग की मानें तो, चक्रवात का असर यूपी और बिहार में भी दिखेगा। अगले पांच दिनों के दौरान यहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। महाराष्ट्र की बात करें तो मुंबई, पुणे समेत कई अन्य शहरों में बारिश की आशंका है। कई जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती है। वहीं, अगर गुजरात की बात करें तो इस चक्रवात का असर गुजरात के ज्यादातर इलाकों में देखने को मिल सकता है और अगले 3-4 दिनों तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात के कारण 26 से 28 सितंबर तक पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, छत्तीसगढ़ में 26 से 29 तारीख तक भारी बारिश की आशंका है। 

आईएमडी की मानें तो, 26 से 30 सितंबर तक झारखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। अगले 4-5 दिन। वहीं, आज और कल के अलावा 1 अक्टूबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की उम्मीद है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार