प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनने के बाद पहली बार रूस दौरे पर है। आज पीएम मोदी रूस के मॉस्को पहुंचेंगे। इस दौरान पीएम मोदी 22वें भारत रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए दो दिवसीय दौरे मॉस्कों जा रहे है। रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को आमंत्रण दिया था। ऐसे में यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा कई मायनों में बेहद खास माना जा रहा है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पीएम मोदी के इस दौरे के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बेहत उत्साहित है।
रुस में भारत के राजदूत विनय कुमार द्विपक्षीय वार्ताओं के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ पीएम मोदी की एक प्राइवेट मीटिंग होगी। इसके साथ डेलिगेशन स्तर की बातचीत होगी। राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए लंच का आयोजन करेंगे। पीएम एक प्रदर्शनी केंद्र का भी दौरा करेंगे। ऐसे में आइए जानते है रुस में पीएम मोदी का क्या है आज के दिन का पूरा शेड्यूल।
यहां देखें PM मोदी के दौरे का पूरा शेड्यूल
सुबह 10:55 बजे प्रधानमंत्री मोदा मास्को के लिए रवाना होंगे।
शाम 5:20 बजे उनका विमान वनुकोवो II अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड होगा।
रात 9:30 बजे से 11:30 बजे तक उनकी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच प्राइवेट मीटिंग होगी। इसके बाद डिनर का आयोजन किया जाएगा।
भारतीय समुदाय को भी पीएम करेंगे संबोधित
बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से रूस के दो दिवसीय दौरे पर है। पीएम मोदी अपने इस दौरे के दौरान मॉस्को में रहने वाले भारतीय समुदाय के ग्रुप को भी संबोधित करेंगे। रुस में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग पीएम मोदी से मिलने के लिए काफी उत्साहित है। पीएम मोदी 8-9 जुलाई के रुस दौरे के बाद ऑस्ट्रिया के लिए भी रवाना होंगे। यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरान 10 जुलाई तक चलेगा।