सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

महर्षि कश्यप महाकुंभ सम्मेलन में उमड़ा जन सैलाब

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा ''क्यों ना अगली बार से कश्यप महर्षि जयंती का आयोजन कश्मीर में भी किया जाए''

प्रमोद कुमार
  • Apr 5 2025 9:02PM
*गाजियाबाद।*  घंटाघर रामलीला मैदान गाजियाबाद में शनिवार को महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर कश्यप निषाद संगठन और उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप के नेतृत्व में महर्षि कश्यप महाकुंभ का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बतोर और मुख्य अतिथि पहुंचे। साथ ही कार्यक्रम में गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व साहिबाबाद विधानसभा सीट से विधायक सुनील शर्मा, मोदीनगर विधायक मंजू शिवाच, शहर विधायक संजीव शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के साथ ही कई अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। 
 
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि कश्यप समाज आज देश भर में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर नाम भी महर्षि कश्यप के नाम पर ही पड़ा है। उन्होंने कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, तो कश्मीर से लेकर देश में कहीं पर भी तिरंगा लहराया जा सकता है। भगवा रंग फैलाया जा सकता है, तो क्यों ना अगली बार से कश्यप महर्षि जयंती का आयोजन कश्मीर में भी किया जाए, जिस पर आयोजक नरेंद्र कश्यप ने सहमति जाता दी है। वही  नरेंद्र कश्यप ने आए अतिथियों का उत्तर प्रदेश के मुख्य उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और अन्य गणमान्य लोगों को प्रतीक चिन्ह व पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। 
 
 
*नरेंद्र कश्यप के आयोजन की उपमुख्यमंत्री ने की तारीफ*
 
नरेंद्र कश्यप द्वारा जिस तरीके से घंटाघर रामलीला मैदान में भव्य कश्यप निषाद संगठन के महर्षि कश्यप महाकुंभ का आयोजन किया गया, उसकी तारीफ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की है। मौर्य ने कहा कि इतनी गर्मी में इतने लोगों को जुटाना कोई आसान बात नहीं है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र कश्यप द्वारा जो यह आयोजन किया जा रहा है, इसे अब केवल क्षेत्रीय या स्थानीय कार्यक्रम ना समझा जाए। इसमें कई प्रदेशों के लोग आ रहे हैं और यह बड़ा ही सुंदर और विशाल होता जा रहा है। 
 
 
*2027 में फिर बने भाजपा सरकार, मंच से मांगा आशीर्वाद*
 
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने नरेंद्र कश्यप द्वारा आयोजित महर्षि महाकुंभ कार्यक्रम में उपस्थित के दौरान कहा कि 2025 में वह 2027 के लिए लोगों और जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं कि दोबारा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को चुना जाए और उत्तर प्रदेश में फिर से डबल इंजन की सरकार हैट्रिक लगाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल से उत्तर प्रदेश में वर्तमान शासनकाल बेहद अच्छा है। 
 
 
*जब नरेंद्र कश्यप के पुत्र डॉ.सागर कश्यप की मंच संचालन पर डिप्टी सीएम ने की तारीफ*
 
घंटा घर रामलीला मैदान में महर्षि कश्यप महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस महाकुंभ के कार्यक्रम का मंच संचालन नरेंद्र कश्यप के सुपुत्र सागर कश्यप कर रहे थे। डॉ.सागर कश्यप के मंच संचालन की कार्यक्रम के अंतिम समय में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तारीफ की। उन्होंने सागर शर्मा की पीठ थपथपाई तो उन्हें आशीर्वाद दिया और कहा कि जिस तरीके से आपने बेहतर संचालन किया है, उसके लिए आप बधाई के पात्र हैं। 
 
 
*नरेंद्र कश्यप ने सभी गणमान्य अतिथियों का किया धन्यवाद, कार्यक्रम रहा शानदार*
 
कश्यप निषाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप की अगुवाई में जो महर्षि कश्यप महाकुंभ का आयोजन किया गया, इसमें कई राज्यों से न सिर्फ महिला, पुरुष और बुजुर्ग पदाधिकारी पहुंचे थे बल्कि संगठन के भी लोग पहुंचे। कार्यक्रम के मंच पर गाजियाबाद के सांसद से लेकर विधायक और कश्यप निषाद संगठन के कई प्रदेशों के प्रभारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे। जिस तरीके से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नरेंद्र कश्यप के आयोजन की सराहना की है वह कम नहीं है। साथ ही नरेंद्र कश्यप ने भी आए हुए सभी गणमान्य अतिथियों और लोगों का मंच से धन्यवाद दिया और कहा कि आने वाले अन्य आयोजन भी इसी गर्म जोशी के साथ किए जाएंगे। 
 
 
*कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ,सांसद अतुल गर्ग, विधायक संजीव शर्मा ने मंच से की नरेंद्र कश्यप की प्रशंसा*
 
घंटा घर रामलीला मैदान में नरेंद्र कश्यप द्वारा आयोजित कार्यक्रम सफल रहा, इसकी बात इसलिए स्पष्ट होती है क्योंकि कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सुनील शर्मा, गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग और शहर विधायक संजीव शर्मा से लेकर कार्यक्रम में बोल रहे अन्य गणमान्य अतिथियों ने नरेंद्र कश्यप द्वारा किए गए आयोजन की प्रशंसा की है। साथ ही कश्यप निषाद संगठन को भी इस पूरे आयोजन के लिए बधाई दी गई। 
 
*मंच से दिया गया बाद संदेश, व्यापारी नेता भी रहे मौजूद*
 
शनिवार को घंटाघर रामलीला मैदान में आयोजित महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर महाकुंभ में महर्षि कश्यप को इस सृष्टि का रचयिता से लेकर उनके जीवन के कई महत्वपूर्ण अध्याय को बताने का काम किया गया। तो वही एक लघु डॉक्यूमेंट्री भी प्रस्तुत की गई। साथ ही मंच पर मौजूद समर कूल के अध्यक्ष संजीव गुप्ता, सिविल डिफेंस के चीफ वॉर्डन और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहने वाले ललित जायसवाल, उद्यमी और भाजपा नेता अतुल जैन के अलावा भी कई गणमान्य जिसमें पंकज जैन दिल्ली 6 मॉल के चेयरपर्सन सहित प्रमुख शहर लोग के इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार