सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Delhi: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता कार्यभार संभालने के बाद पहुंचीं वासुदेव घाट, मंत्रियों के साथ की मां यमुना की आरती

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यभार संभालने के बाद वासुदेव घाट पर पहुंचकर मां यमुना की आरती की।

Deepika Gupta
  • Feb 20 2025 6:50PM

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यभार संभालने के बाद वासुदेव घाट पर पहुंचकर मां यमुना की आरती की। इस अवसर पर उन्होंने मंत्रियों के साथ मिलकर यमुना के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था व्यक्त की। रेखा गुप्ता ने यमुना नदी के महत्व को रेखांकित करते हुए उसकी सफाई और संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही। इस धार्मिक आयोजन में दिल्ली के कैबिनेट मंत्री परवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह सहित अन्य भाजपा नेता वासुदेव घाट पर संध्या आरती में शामिल हुए।

 कार्यभार संभालने के बाद रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार 'विकसित दिल्ली' के 'मिशन' को साकार करने में एक भी दिन बर्बाद नहीं करेगी। हम दिल्ली की जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे। शाम में रेखा गुप्ता ने अपनी मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ यमुना घाट पर आरती में हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उनके जैसी सामान्य कार्यकर्ता पर दिल्ली की जन आकांक्षाओं को पूरा करने की जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरा करने के लिए वह दिन-रात एक कर देंगी। मालूम हो कि हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुई हैं।

रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, भाजपा का पंजाबी चेहरा आशीष सूद, पार्टी का सिख चेहरा मनजिंदर सिंह सिरसा, कट्टर हिन्दू की छवि वाले कपिल मिश्रा, अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले रविंद्र इंद्राज और पूर्वांचली चेहरा पंकज कुमार सिंह ने नयी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली। सिरसा को छोड़कर अन्य सभी मंत्रियों ने हिंदी में शपथ ली।











सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार