दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी को चुना गया है। इसके साथ ही उनको आप विधायक दल का नेता भी चुना गया है। इस बात की जानकारी खुद आप नेता गोलापल राय ने दी है। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद अतिशि दिल्ली मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी लेंगी। दरअसल, विधायक दल की बैठक में बहुमत से आतिशी के नाम पर मुहर लगाई गई है।
इसको लेकर आप नेता गोपाल राय ने कहा कि, "आतिशी अगले चुनाव तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहेंगी। विषम परिस्थिति में उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। हम जनता की अदालत में जाएंगे। बीजेपी चाहती थी केजरीवाल जेल में ही इस्तीफा दे दें। जनता जब तक केजरीवाल को सीएम नहीं बनाती है तब तक आतिशी दिल्ली की सीएम बनी रहेंगी। आतिशी को मुख्यतौर पर दो जिम्मेदारी दी गई है। वह बीजेपी के खिलाफ लड़ती रहेंगी। दिल्ली के विकास के लिए भी काम करती रहेंगी।"
आपको बता दें कि, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद अतिशि मौजूदा दौर में भारत की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनी है। इसके साथ ही वो दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही है।