सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

नोएडा अथॉरिटी के अड़ियल अफसरों पर गिरी गाज... ट्रांसफर के बाद भी जमे 9 अधिकारियों-कर्मचारियों पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन

UP News: उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास विभाग ने बड़ा एक्शन करते हुए 6 अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है।

Ravi Rohan
  • Aug 31 2024 8:10PM

यूपी की नोएडा अथॉरिटी में बड़ा एक्शन लिया गया है। उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास विभाग ने बड़ी कारवाई करते हुए 6 अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। बताया गया कि, ये अधिकारी और कर्मचारी ट्रांसफर के बाद भी नोएडा अथॉरिटी से नहीं जा रहे थे। ऐसे में 6 अधिकारियों और कर्मचारियों को विभाग ने निलंबित कर दिया है। निलंबन का यह आदेश प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास अनिल सागर ने शुक्रवार को जारी किया है।

निलंबित होने वाले अधिकारी और कर्मचारी जो नोएडा में तैनात हैं, उनके नाम नरदेव (सहायक विधि अधिकारी), यू.एस फारूकी (प्रबंधक), विजेंद्र पाल सिंह कोमर (निजी सचिव), प्रमोद कुमार (लेखाकार), सुशील भाटी (सहायक विधि अधिकारी) और सुमित ग्रोवर (प्रबंधक)। बता दें कि बीते दिनों यह सूचना थी कि, अथॉरिटी के 7 अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी हो रही है।

इस कार्रवाई से जुड़ी सभी पत्रावली अथॉरिटी से मंगाई गई थी। बताया जा रहा था कि, जल्द ही शासन से इस विषय में आदेश जारी हो जाएगा। नोएडा अथॉरिटी से ट्रांसफर के बाद भी नई तैनाती की जगह पर नहीं जाने को लेकर इस कार्रवाई की संभावना थी। इन अधिकारियों और कर्मचारियों ने अथॉरिटी में स्वयं को रिलीव करने के लिए कोई पत्र भी नहीं दिया था।

अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मंजूरी मंत्री स्तर से भी हो गई थी। इस सूची में सीनियर मैनेजर से लेकर विधि अधिकारी और प्लानिंग असिस्टेंट समेत अन्य शामिल हैं। इनकी कुल संख्या 14 हैं। यह सभी मुख्यतः औद्योगिक विकास विभाग के हैं।

पिछले दिनों औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने समीक्षा बैठक की थी। जिसमें इसको लेकर नाराजगी जताई गई थी। मंत्री ने चेतावनी दिया था कि, ट्रांसफर के बाद भी पद पर जमे अधिकारी व कर्मचारी सस्पेंड होंगे। लेकिन फिर भी इन अंडर ट्रांसफर अधिकारियों ने इस चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार