सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

हनी ट्रैप में फंसे बुलंदशहर के सिपाही ने गाजियाबाद में सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार की आत्महत्या

बुलंदशहर हनी ट्रैप का शिकार हुए कांस्टेबल पम्मी यादव ने वीडियो बनाकर कहा कि पिछले 2 साल से एक युवती अपने साथियों के साथ ब्लैकमेल कर रही थी। परेशान होकर ये कदम उठाया।

Dinesh kumar pal
  • Jul 18 2024 5:14PM
बुलंदशहर जनपद के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव औरंगाबाद अहीर में रहने वाला सिपाही पम्मी यादव एक युवती के प्रेम जाल में फंसकर हनी ट्रैप का ऐसा शिकार हुआ कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। पम्मी ने मुरादनगर थाना क्षेत्र में ऑन ड्यूटी खुद को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर जान दे दी। ऐसा करने से पहले सिपाही ने अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। मृतक सिपाही के घर कोहराम मचा है। सिपाही ने वायरल वीडियो में हनी ट्रैप गैंग के सदस्यों का नाम बताते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की सरकार से मांग की है। गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव औरंगाबाद अहीर निवासी पम्मी यादव पुत्र प्रवीन कुमार यादव मुरादनगर थाने में तैनात था। बताया जाता है कि गांव से ड्यूटी के लिए रोजाना आवागमन करता था। आज सुबह पम्मी के परिजनों को मुरादनगर पुलिस ने उसके आत्महत्या करने की जानकारी दी। पम्मी की मुरादनगर पुलिस ने कावड़ यात्रा के सापेक्ष मुरादनगर नहर के निकट ड्यूटी लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान ही सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर पम्मी ने जान दे दी। पम्मी की मौत की खबर से परिवार और गांव में मातम पसरा है। पम्मी अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गया है। परिवार में आय का स्रोत केवल पम्मी था। पम्मी की मौत के बाद परिवार के समक्ष जीविका का संकट खड़ा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। बिल्लू प्रधान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद गांव औरंगाबाद अहीर में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार