सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

लखनऊ नगर निगम का बड़ा एक्शन,13 अरब की सरकारी भूमियों को कराया गया कब्ज़ा मुक्त

उक्त सर्वे के बाद मंडलायुक्त, नगर आयुक्त एवं अपर नगर आयुक्त महोदय द्वारा 22 अन्य गांवों का सर्वे जो कि नगर निगम में निहित संपत्तियां हैं, शुरू कर दिया गया है। जिस पर सघन अभियान चलेगा।

Rajat Mishra
  • Aug 31 2024 9:37PM

इनपुट- संस्कार मिश्रा, लखनऊ

 
शासन के आदेशानुसार नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के निर्देशन में आर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव एवं प्रभारी अधिकारी संपत्ति संजय यादव के नेतृत्व में नायब तहसीलदार संजय कुमार सिंह व नगर निगम व तहसील के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचरियों के सघन प्रयासों व सहयोग से लखनऊ नगर में सरकारी भूमियों/ समपत्तियों पर अवैध कब्ज़ा करने वाले कब्जेदरों पर कार्यवाही कर सरकारी भूमियों को कब्जामुक्त करवाने के अभियान में अब तक अरबों रुपयों की भूमियां कब्ज़ा मुक्त करवाई जा चुकी है जो किसी बड़ी सफलता से कम नही है।
 
उक्त के क्रम में लखनऊ नगर में विगत 25.05.2023 से लेकर वर्तमान में अब तक नगर के अलग अलग तहसीलों के क्षेत्र में स्थित लगभग 191 गाटा संख्याओं के 43 हेक्टेयर भूमि को कब्ज़ा मुक्त करवाया जा चुका है।साथ ही अब तक 20 अवैध कब्जेदारों के ऊपर एफआईआर की कार्यवाही भी की गई हैं। उक्त कब्जामुक्त करवाई गई सरकारी भूमियों की कुल बाजारू कीमत की बात करें तो वो लगभग 13 अरब के आस पास की है।
 
उक्त के अतिरिक्त पांच गांवों (बिजनौर, कल्ली पश्चिम, बिरुरा, सेवई, नटकुर) में नगर निगम व तहसील की राजस्व टीमों के द्वारा शासकीय भूमियों का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है।उक्त सर्वे के बाद मंडलायुक्त, नगर आयुक्त एवं अपर नगर आयुक्त महोदय द्वारा 22 अन्य गांवों का सर्वे जो कि नगर निगम में निहित संपत्तियां हैं, शुरू कर दिया गया है। जिस पर सघन अभियान चलेगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार