झारखंड के मुख्यंत्री और JMM प्रमुख हेमंत सोरेन हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लिया था। ऐसे में आज उनकी सरकार ने विधानसभा में फ्लोटर टेस्ट दिया। इस फ्लोर टेस्ट में हेमंत सरकार पूरी तरह से पास हो चुकी है। इस विश्वासमत प्रस्ताव के पक्ष में 45 वोट पड़े है। वहीं विपक्ष के तरफ से शून्य वोट पड़े है। फ्लोर टेस्ट के बाद अब सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार भी होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो करीब 3:30 बजे सोरेन सरकार के मंत्रियों को राजभवन मेंशपध दिलाई जाएगी।
हेमंत सोरेन के झारखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही संभावित मंत्रियों के नाम तेजी से सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विधानसभा चुनाव के चलते सोरेन सरकार में कुछ नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। इसे चुनावी समीकरणों से भी जोड़ा जा रहा है।
इन विधायको को मिल सकता है मौका ?
सूत्रों की मानें तो हेमंत सरकार के कैबिनेट में बेबी देवी, हफिजुल हसन, दीपक बिरुवा, मिथिलेश ठाकुर, बसंत सोरेन और बैजनाथ राम के नाम शामिल है। इतना ही नहीं कांग्रेस के तरफ से विधायक बन्ना गुप्ता, रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख, इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, रामचंद्र सिंह चेरो, समेत कई नेता के नाम हेमंत सोरेन के कैबिनेट में शामिल है। वहीं RJD से सत्यानंद भोक्ता का नाम भी तेजी से आगे आ रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हेमंत सोरने को कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाई कोर्ट से 28 जून को जमानत मिली थी। इसके बाद ही वो जेल से बाहर आए थे। सोरेन को ईडी ने 31 जनवरी को भूमि घोटले मामले में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद चंपई सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया था