सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

महाराष्ट्र के भिवंडी में जिहादियों ने गणेश मूर्ति किया खंडित, विसर्जन यात्रा पर पथराव के बाद भारी बवाल

गुजरात, कर्नाटक, MP, राजस्थान के बाद महाराष्ट्र के ठाणे के भिवंडी में गणेश विसर्जन यात्रा पर पत्थरबाजी।

Ravi Rohan
  • Sep 18 2024 5:41PM

गणपति विसर्जन के दौरान महाराष्ट्र और राजस्थान में विवाद शुरू हो गया है। महाराष्ट्र के भिवंडी में गणेश विसर्जन के दौरान यात्रा पर पथराव किया गया। इसके बाद लोगों ने पथराव करने वालों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए विसर्जन रोक दिया। वहीं राजस्थान के भीलवाड़ा में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के बाद पंडाल में जानवरों के अंग मिले। इसके बाद लोगों ने भारी प्रदर्शन किया। भीलवाड़ा के शाहपुरा क्षेत्र में स्कूल और बाजार बंद कर दिए गए हैं।

पथराव से प्रतिमा खंडित

महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके में मंगलवार देर रात गणेश विसर्जन जुलूस पर कुछ लोगों ने पथराव किया। इसमें मूर्ति खंडित हो गई। ठाणे के एडिशनल कमिश्नर ज्ञानेश्वर चव्हाण ने बताया- मंगलवार रात करीब 12 बजे एक धर्मस्थल के पास कुछ लोगों ने पथराव कर दिया, इससे विसर्जन के लिए जा रही मूर्ति खंडित हो गई।

पथराव की खबर मिलते ही लोग मौके पर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए। एक गुट ने कहा कि जब तक पत्थरबाजों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक विसर्जन नहीं होगा। दोनों गुटों के बीच हाथापाई हो गई, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज में कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक भीड़ ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। इस युवक पर मूर्ति तोड़ने का आरोप है।

इसके अलावा महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के जलगांव जामोद में भी जिहादियों ने आतंक फैलाने के लिए पत्थरबाजी की। जलगांव जमोद शहर के संत रुपलाल गणेश मंडल के युवक गणेश विसर्जन के लिए जुलूस निकाल रहे थे। हिन्दुओं का जुलूस जैसे ही वायलीवेस में मेन रोड के पास स्थित एक मस्जिद के सामने से गुजरने लगा तभी कट्टरपंथियों ने हिंदुओं को निशान बनाते हुए पत्थरों से हमला कर दिया। जिहादियों ने मस्जिद और उसके आस पास के घरों की छत पर बड़ी संख्या में खड़े हो कर हिंदुओं के जुलूस पर जमकर पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिसमें कई हिन्दू घायल हो गए।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार