सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Gita Mahotsav 2021: हरि का ठिकाना हरियाणा - गीता महोत्सव में जरूर आना ... जोरों पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 की तैयारियां

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को भव्य और अनोखा बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने पूरी ताकत लगा दी है. 'हरि का ठिकाना हरियाणा - गीता महोत्सव में जरूर आना' नारे के सतह लोगों को गीता महोत्सव में आमंत्रित किया जा रहा है.

Abhay Pratap
  • Nov 22 2021 12:14PM

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 2 दिसंबर से 19 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 का भव्य आयोजन किया जाएगा.  इस महोत्सव में गत वर्षों की तरह कार्यक्रमों के आयोजन के साथ-साथ आनलाइन क्विज प्रतियोगिता, श्लोकोच्चारण व 48 कोस के तीर्थों पर कार्यक्रमों के अलावा 48 कोस के तीर्थों को लेकर एक प्रदर्शनी भी लगेगी

कुरुक्षेत्रमें आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं. अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सबके मंगल की कामना के लिए गीता पाठ, महाआरती और दीपदान जैसे आयोजन भी किए जाएंगे. आजादी के 75वें वर्ष में कुरुक्षेत्र के 75 तीर्थों में विशेष संस्कृतिक कार्यक्रमों एवं दीपोत्सव के आयोजन से इस उत्सव को नया उत्कर्ष मिलेगा.

इस महोत्सव में आप गीता की जन्मस्थली ज्योतिसर, शातिपीठ मां भद्रकाली, स्थानेश्वर महादेव, सरस्वती नदी जैसे अनेक तीर्थों के दर्शन कर सकते हैं. अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को भव्य और अनोखा बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने पूरी ताकत लगा दी है. 'हरि का ठिकाना हरियाणा - गीता महोत्सव में जरूर आना' नारे के सतह लोगों को गीता महोत्सव में आमंत्रित किया जा रहा है.

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार