सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

मैं एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण की लूट नहीं होने दूंगा : PM मोदी

पीएम मोदी ने झारखंड में घुसपैठ को एक बड़ा संकट करार दिया और दावा किया कि इसके परिणामस्वरूप राज्य के कई इलाकों में आदिवासियों की संख्या तेजी से कम हो रही है।

Ankur Pratap
  • May 28 2024 4:52PM
पीएम मोदी ने झारखंड में घुसपैठ को एक बड़ा संकट करार दिया और दावा किया कि इसके परिणामस्वरूप राज्य के कई इलाकों में आदिवासियों की संख्या तेजी से कम हो रही है। एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया, जो जमीन हड़प रहे हैं और महिलाओं को खतरे में डाल रहे हैं। पीएम मोदी ने यह आरोप भी लगाया कि झामुमो और कांग्रेस हर स्तर पर लूट में लिप्त हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि 4 जून के बाद देश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई और तेज कर दी जाएगी।

पीएम मोदी ने क्या कहा? 

पीएम मोदी ने कहा कि अब झारखंड में एक बड़ा संकट घुसपैठियों का हो गया है। हमारा ये संथाल परगना तो बहुत ज्यादा घुसपैठियों की चुनौती से जूझ रहा है। जिसके परिणामस्वरूप कई इलाकों में आदिवासियों की संख्या तेजी से कम हो रही है और घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है। आदिवासी बेटियों की सुरक्षा और उनका जीवन खतरे में पड़ गया है। साल 2022 में हुई 2 घटनाओं का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आदिवासी बेटियों को 50 टुकड़ों में काटा जा रहा है। जिंदा जलाया जा रहा है। किसी की जीभ बाहर खींच ली गई। ये कौन लोग हैं जो आदिवासी बेटियों को निशाना बना रहे हैं? झामुमो सरकार उन्हें संरक्षण क्यों दे रही है?

लव जिहाद की शुरुआत झारखंड से हुई 

पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर धर्म के आधार पर आरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैं एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण की लूट नहीं होने दूंगा। तो इंडी जमात को मिर्ची लग जाती है। ये कहते हैं मोदी हिन्दू-मुसलमान कर रहा है। पीएम मोदी ने दावा किया कि लव जिहाद की शुरुआत झारखंड से हुई। झामुमो पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासन के बाद, इस बार रविवार को अवकाश होने के बावजूद झारखंड के एक जिले में इसे बदलकर शुक्रवार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि रविवार का दिन हिंदुओं से नहीं बल्कि ईसाई समुदाय से जुड़ा हुआ है। यह 200-300 वर्षों से छुट्टी का दिन है। अब वे ईसाइयों से भी लड़ रहे हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार