सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

मस्जिद में कत्ल: मस्जिद में पत्थर से सिर कुचलकर लड़की को मार डाला, अर्धनग्न हालत में मिला शव, हत्यारे तक पहुंची पुलिस

आगरा के मस्जिद में हुई महिला की हत्या के पर्दाफाश के करीब पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है।

Ankur Pratap
  • May 28 2024 6:55PM
आगरा के मस्जिद में हुई महिला की हत्या के पर्दाफाश के करीब पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है। युवक आगरा कॉलेज का छात्र है। उससे पूछ-ताछ में कई अहम जानकारी सामने आई हैं। जिससे पुलिस सनसनीखेज हत्याकांड के पर्दाफाश के करीब पहुंच गई है। पुलिस हत्याकांड का कारण जानने के साथ ही उससे जुड़े साक्ष्य जुटा रही है।

हत्यारे ने बेरहमी से भारी पत्थर से सिर कुचल दिया था 

नगला पैमा जाने वाले मार्ग पर पुलिस बैरियर से 100 मीटर की दूरी पर लकड़हारा मस्जिद है। इस मस्जिद में 38 वर्षीय महिला का खून से लथपथ अर्धनग्न हालत में शव मिला था। हत्यारे ने बेरहमी से भारी पत्थर से सिर कुचल दिया था। महिला का शव जिस अवस्था में मिला, उसके साथ दुष्कर्म की आशंका है। महिला के पर्स में मिले फोटो के आधार पर बिल्लोचपुरा के आमिर के घर पुलिस पहुंची थी। वहां से महिला का नाम-पता हासिल कर उसके घर तक पुलिस पहुंची थी।

संदिग्ध आगरा कॉलेज का छात्र है

पुलिस ने नगला पैमा स्थित पुलिस बैरियर के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाले थे। इसमें महिला सुबह साढ़े नौ बजे संदली मस्जिद से निकलती दिखाई दी थी। यहां से 150 मीटर दूर लकड़हारा मस्जिद में उसका शव मिला था। फुटेज से शक के दायरे में आए खैराती टोला के युवक को पुलिस ने पकड़ा है। संदिग्ध आगरा कॉलेज का छात्र है। उससे पूछताछ में पुलिस को हत्याकांड से जुड़े अहम जानकारी मिली है। जिसकी मदद से वह पर्दाफाश के करीब पहुंच गई है।

पुलिस को हत्याकांड से संबंधित अहम साक्ष्य मिले हैं 

पुलिस ने मस्जिद से साक्ष्य जुटाने के लिए उसे सील कर दिया था। संदिग्ध से पूछ-ताछ में मिली जानकारी के आधार पर वह घटनास्थल के अलावा अन्य जगहों से साक्ष्यों को जुटा रही है। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि पुलिस हत्याकांड के पर्दाफाश के करीब पहुंच गई है। पुलिस को हत्याकांड से संबंधित अहम साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर संदिग्ध को पकड़ा है। इसके अलावा उसने महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली। इसमें कई लोगों के नंबर थे, इससे भी पुलिस को सुराग मिला। पुलिस ने महिला की बेटी और भाई से विस्तृत जानकारी ली। काल डिटेल में आए मोबाइल नंबरों के बारे में पूछा। परिवार के लोग इनमें कई नंबरों के बारे में नहीं जानते थे। स्वजन का कहना था कि महिला मस्जिद में सफाई के लिए जाते समय मोबाइल घर पर ही छोड़ जाती थीं। वह मोबाइल पर भी लोगों से बहुत कम बातचीत करती थीं। इसलिए वह इन नंबरों के बारे में नहीं जानते हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार