सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

PM Modi Russia Visit: रूसी सांस्कृतिक कलाकारों से मिलें PM मोदी, पूछे कई सवाल

दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी ने रूसी कलाकारों के साथ मिलकर की बातचीत।

Ravi Rohan
  • Jul 9 2024 5:44PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दो दिवसीय दौरे पर मॉस्कों में है। मॉस्को में भारतीय समुदाय को अपने संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी कलाकारों के साथ मिलकर बातचीत की। मंगलवार को सांस्कृतिक मंडली (Russian Culture Troupe)के कलाकारों ने पीएम के स्वागत में नृत्य प्रदर्शन किया था। कलाकारों ने पीएम मोदी से मिलकर अपनी खुशी व्यक्त की।

पीएम मोदी ने कलाकारों से पूछा, ''आप कितने सालों से डांस प्रैक्टिस कर रहे हैं?'' इसके जवाब में कलाकारों ने कहा कि उन्होंने कई सालों तक इसका अभ्यास किया है, कुछ ने 10 साल, तो कुछ ने 30 साल तक अभ्यास किया है। बातचीत के दौरान पीएम ने कलाकारों से उनकी भारत यात्रा के बारे में पूछा। इसके जवाब में कलाकारों ने कहा कि वे अपनी परफॉर्मेंस के लिए भारत आए थे।

2001 में किया था मॉस्को यात्रा

मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के बीच संबंधों के बारे में चर्चा की। संबंधों को और मजबूत करने में भारतवंशियों के योगदान पर जोर डाला। भारतीय समुदाय को संबोधन के बाद प्रवासी भारतीयों के एक सदस्य ने कहा की, ''चुनाव के बाद यह पीएम मोदी की सबसे खास यात्रा थी। क्योंकि चुनाव के बाद यह पहली विदेश यात्रा थी। जिससे सभी बहुत उत्साहित हैं।'' 

इस्कॉन-मॉस्को के अध्यक्ष साधु प्रिया दास ने कहा कि, उन्होंने पीएम मोदी को उनकी 2001 की मॉस्को इस्कॉन मंदिर की यात्रा की तस्वीर दिखाई। साधु प्रिया दास ने कहा, "मैंने पीएम मोदी को उनकी तस्वीर दिखाई थी, जब उन्होंने 2001 में मॉस्को में इस्कॉन का दौरा किया था। आज उन्होंने चित्र की एक प्रति भी मांगी और मैंने उन्हें दे दी।'' 

मोदी के बिना भारत का भविष्य नहीं

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राम कृष्ण मिशन के स्वामी आत्मलोकानंद ने कहा कि, "हम 1991 से 30 से अधिक वर्षों से यहां हैं। रूसी लोग संस्कृत भाषा में रुचि रखते हैं और हम उन्हें सिखा रहे हैं... पीएम मोदी के बिना, हम भविष्य के भारत के बारे में नहीं सोच सकते, जिसका सपना स्वामी विवेकानंद ने देखा था।" वह भावी भारत के स्वामी विवेकानन्द की इच्छाओं को पूरा कर रहे हैं।"

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार