सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वाले लेन-देन में रहें सावधान, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी भगवान गणेश की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Mar 26 2025 9:14AM

बुधवार का दिन भगवान गणेश की समर्पित होता है। बुधवार के दिन बुध ग्रह को अनुकूल बनाने और गणेशजी की कृपा पाने के लिए हरी मूंग का दान करें, बप्पा को दूर्वा चढ़ाएं। ऐसा करने पर बुद्धि, विद्या में वृद्धि होती है। वाणी में निखार आता है. शुभ कार्य बिना किसी अड़चन के पूरे होते हैं, स्वास्थ लाभ मिलता है।

मेष (Aries)- मेष राशि वालों का आज किसी से झगड़ा हो सकता है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में जल्दबाजी न करें। अपने भाई-बहनों की मदद करें। किसी करीबी रिश्तेदार से किसी अनावश्यक बात को लेकर आप तनाव में आ सकते हैं। आज कार्यस्थल पर आपकी पदोन्नति हो सकती है।

वृष (Taurus)- वृषभ राशि वालों की किस्मत चमकेगी। आप अपने व्यवहार और हास्य से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आपके प्रयासों से घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। सभी से खुश होकर बात करें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों को अपने अनसुलझे मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी से अपने रिश्ते खराब न करें। प्रमोशन न मिलने या मेहनत का फल न मिलने पर अपने बॉस के खिलाफ कोई टिप्पणी न करें।

कर्क (Cancer)- कर्क राशि वालों को व्यापार में वृद्धि देखने को मिलेगी। आलस्य से दूर रहें। जीवनसाथी से किसी बात पर विवाद हो सकता है, जितना हो सके शांत रहने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर काम करते समय तकनीकी साधनों का प्रयोग करें।

सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों को अपने शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। मेहनत से आगे बढ़ें, आपको उसका फल अवश्य मिलेगा। परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आपको आवश्यकता से अधिक धन खर्च करने से बचना होगा। पेट दर्द का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या (Virgo)- कन्या राशि के विद्यार्थियों की पढ़ाई में सुधार होगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आपको अपनों के लिए समय निकालना चाहिए। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको सिर्फ पढ़ाई पर ही नहीं बल्कि अन्य समसामयिक विषयों पर भी पकड़ बनाने पर ध्यान देना चाहिए।

तुला (Libra)- तुला राशि वालों के पारिवारिक सुख में कमी आएगी। सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, क्योंकि वे अचानक बीमार पड़ सकते हैं। व्यापारिक लेन-देन में सावधानी बरतें।

वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों का साहस बढ़ेगा। घर के बुजुर्गों की सेवा करें। बदलते मौसम के कारण आप किसी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

धनु (Sagittarius)- धनु राशि वाले लोगों को धन के मामले में सावधानी बरतनी चाहिए। घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, आप समेत घर में सभी के चेहरे पर खुशी रहेगी। माता के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने की संभावना है। अपनी पिछली गलतियों से कुछ सीखने की कोशिश करें।

मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों का बौद्धिक विकास होगा। व्यापार करने वालों को लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अगर सफलता चाहिए तो मेहनत में कोई कसर न छोड़ें। घर में बड़े-बुजुर्ग अगर दुखी हैं तो उनसे बात करें।

कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों को कानूनी मामलों में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करें। अपने काम पर ध्यान दें। अपने लीवर की जांच करवाएं। जो लोग किसी कंपनी से जुड़े हैं उन्हें अपना काम बहुत ईमानदारी से करना होगा।

मीन (Pisces)- मीन राशि के जातकों को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। व्यापार में सफलता मिलेगी। नए रिश्तों को थोड़ा समय देने की जरूरत है। मसालेदार भोजन से परहेज करें। महिलाएं जरूरी खर्चों के साथ-साथ कुछ अनावश्यक धन भी खर्च कर सकती हैं, जिससे बचने का प्रयास आपको करना होगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार