बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां आजाद ने हिन्दू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसका अपहरण कर लिया। लड़की के पिता ने ब्रह्मपुरा थाना में FIR दर्ज कराते हुए एक युवक, उसके मित्र और मुख्य आरोपी के बहनोई पर साजिश का इल्जाम लगाया है। ये घटना गुरुवार (27 मार्च 2025) की है।
यह मामला मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाने का है। जब लड़की के पिता ने इस मामले में FIR दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने रात दो बजे बताया कि उनकी बेटी कमरे में नहीं है। इसके बाद परिवार ने आस-पड़ोस में लड़की की खोज शुरू की और पता चला कि मटन की दुकान चलाने वाला युवक आजाद, अपने दोस्त राजा की मदद से उनकी बेटी का अपहरण कर ले गया था। पिता का कहना है कि यह अपहरण शादी या गलत इरादे से किया गया था।
लड़की के पिता ने बताया कि उनके परिवार को यह नहीं पता था कि उनकी बेटी कब और कैसे घर से बाहर चली गई। उन्होंने बताया कि आजाद नाम का लड़का अक्सर उनके घर आता था, लेकिन परिवार ने उसे बार-बार रोकने की कोशिश की थी, फिर भी वह नहीं माना। लड़की की दादी ने भी बताया कि उन्हें यह नहीं पता चला कि लड़की कब घर से गायब हो गई।
ब्रह्मपुरा थाने के थानेदार सुभाष मुखिया ने बताया कि इस मामले में अपहरण और दो से अधिक लोगों के शामिल होने के कारण FIR दर्ज कर ली गई है। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और लड़की की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई की जा रही है।