सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक में भारत का सफर खत्म, इस साल खिलाड़ियों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानिए किन-किन ने देश का किया नाम रोशन

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के सफर का समापन हो गया है। इस साल भारतीय खिलड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

Rashmi Singh
  • Sep 8 2024 5:28PM

पेरिस पैरालंपिक में भारत के सफर का समापन हो गया है। इस साल भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। आज भारत के तरफ से आखिरी गेम पूजा ओझा ने खेला। लेकिन वो कोई मेडल जीत नहीं पाई। हालांकि, भारत ने पेरिस पैरालंपिक में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। अबकी बार भारतीय खिलाड़ियों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

बता दें कि, इस साल भारत की झोली में 29 मेडल आए है। इसमें 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। भारत रैंकिंग में 18वें स्थान पर है।  इस साल स्विट्जरलैंड, साउथ कोरिया, बेल्जियम और अर्जेंटीना जैसे देशों को भारत ने पीछे छोड़ा है। इस साल हमारे देश ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इससे पहले पैरालंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन टोक्यों में रहा था। ऐसे में आइए जानते है किन-किन खिलाड़ियों ने इस साल देश के लिए मेडल जीता है। 

 पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के पदकवीर 

1. अवनि लेखरा (शूटिंग)- गोल्ड मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1) 
2. मोना अग्रवाल (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1) 
3. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 100 मीटर रेस (T35)
4. मनीष नरवाल (शूटिंग)- सिल्वर मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल 
5. रुबीना फ्रांसिस (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)
6. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 200 मीटर रेस (T35) 
7. निषाद कुमार (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स हाई जंप (T47)
8. योगेश कथुनिया (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स डिस्कस थ्रो (F56) 
9. नितेश कुमार (बैडमिंटन)- गोल्ड मेडल,  मेन्स सिंगल्स (SL3)
10. मनीषा रामदास (बैडमिंटन)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स सिंगल्स (SU5)  
11.  थुलासिमथी मुरुगेसन (बैडमिंटन)- सिल्वर मेडल, वूमेन्स सिंगल्स (SU5)
12. सुहास एल यथिराज (बैडमिंटन)- सिल्वर मेडल, मेन्स सिंगल्स (SL4)  
13. शीतल देवी-राकेश कुमार (तीरंदाजी)- ब्रॉन्ज मेडल, मिक्स्ड कंपाउंड ओपन 
14. सुमित अंतिल (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (एफ 64 वर्ग) 
15. नित्या श्री सिवन (बैडमिंटन)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स सिंगल्स (SH6) 
16. दीप्ति जीवनजी (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 400m (T20)
17. मरियप्पन थंगावेलु (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, मेन्स हाई जंप (T63) 
18. शरद कुमार (एथलेटिक्स)- स‍िल्वर मेडल, मेन्स हाई जंप (T63) 
19. अजीत सिंह (एथलेटिक्स)- स‍िल्वर मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (F46) 
20. सुंदर सिंह गुर्जर (एथलेटिक्स)-  ब्रॉन्ज मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (F46)
21. सचिन सरजेराव खिलारी (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स शॉट पुट (F46) 
22. हरविंदर सिंह (तीरंदाजी)- गोल्ड मेडल, मेन्स इंडिविजुअल रिकर्व ओपन
23. धर्मबीर (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स क्लब थ्रो (F51) 
24. प्रणव सूरमा (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स क्लब थ्रो (F51)
25. कपिल परमार (जूडो)- ब्रॉन्ज मेडल, मेन्स 60 किलो (J1) 
26. प्रविण कुमार (एथलेटिक्स) - गोल्ड मेडल, मेंस हाई जम्प (T64)
27. होकाटो होतोजी सेमा (एथलेटिक्स) - ब्रॉन्ज, मेन्स शॉट पुट (F57) 
28.  सिमरन शर्मा (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 200 मीटर (T12) 
29. नवदीप सिंह (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (F41) 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार