सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वालों को आज मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशि वालों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Aug 2 2024 9:19AM

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और शुक्र देव का दिन होता है। शुक्रवार के दिन लक्ष्मी पूजन से जीवन में कभी भी सुख-सुविधा की कमी नहीं रहती। इसके साथ ही शुक्र ग्रह की शुभता से सौंदर्य में निखार, ऐश्वर्य, कीर्ति और धन-दौलत प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते है आज यानी शुक्रवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष (Aries)- मेष राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आज कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं। आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। 

वृष (Taurus)- वृष राशि वालों आज आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं।  कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, पार्टनर से मतभेद दूर होंगे। अधिक कार्य के कारण शारीरिक थकावट व मानसिक तनाव से परेशान रह सकते हैं।

मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों आज आप न्यायालय पक्ष में चल रहे कार्य में विजय प्राप्त करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप डील आज हो सकती है। जिससे आगामी समय में लाभ मिलेगा। किसी यात्रा आदि पर जा सकते हैं।

कर्क (Cancer)- कर्क राशि वालों आज आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं।आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, आपको आपके कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।  व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिस कारण बैंक आदि से बड़ा लोन आदि कराने के लिए भागदौड़ करना पड़ सकती है। विरोधी परास्त होंगे, परिवार में चल रहा विवाद खत्म होगा।

सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने के लिए समय अच्छा है। मौसम के हिसाब से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी

कन्या (Virgo)- कन्या राशि वालों आज आप किसी बड़े कार्य की योजना पर काम कर सकते हैं। आज कोई बड़ा लेनदेन आज न करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग से बचकर रहें। परिवार में संपत्ति आदि के विवाद में मनमुटाव की स्थिति निर्मित होगी। 

तुला (Libra)- तुला राशि वालों आज आप कुछ घरेलू समस्याओं से परेशान रहेंगे। जिस कारण आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर अपना ख्याल रखें। आज वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें।  

वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों आज आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए अपने सहयोगियों के साथ बाहर की यात्रा कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों आज आप परिवार में किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं। जिससे परिवार में मतभेद दूर होकर आपसी सामंजस्य से बढ़ेगा। इस कारण परिवार में सम्मान मिलने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, कोई नया वाहन खरीदने का मन बन सकता है।

मकर (Capricorn)-  मकर राशि वालों आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। कोई पुराना रुका हुआ काम आज आपका पूरा हो सकता है,।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, आज कोई नया वाहन या मकान का सौदा कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आप को बड़ी सफलता आज मिल सकती है। कोई बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन (Pisces)- मीन राशि वालों आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नुकसान हो सकता है। बड़ा ऑफर आपके हाथ से निकल सकता है। परिवार के लोगों से कुछ बातों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार