सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Paralympics 2024: भारत को होकाटो सीमा पर गर्व, पहले बॉर्डर पर गवाया पैर...अब देश के लिए जीता मेडल

पैरालंपिक में होकाटो होतोजी सीमा ने भारत के लिए 27वां मेडल जीता है। उन्होंने शॉटपुर के F57 इवेंट में ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया है।

Rashmi Singh
  • Sep 7 2024 11:43AM

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों अपना दमखम दिखा रहे है। पैरालंपिक के इतिहास में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत ने अब तक 27 मेडल जीत चुका है। 27वां मेडल शॉट पुट F57 के इवेंट में आया है। दरअसल, नागालैंड के 40 वर्षीय होकाटो होतोजी सेमा ने शॉट पुट F57 में चौथे प्रयास में 14.65 मीटर थ्रो करते हुए ब्रॉन्ज को जीत लिया। इसी के साथ ही अब भारत की झोली में 27वां मेडल आ चुका है। इसमें 6 गोल्ड, 9 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल है। इसके साथ भारत 17वें नंबर पहुंच गया है।  

होकाटो को LOC पर गंवाना पड़ा था एक पैर 

 बता दें कि, होकाटो होतोजी सेमा अपने जीवन में चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़े हैं। वह भारतीय सेना की असम रेजिमेंट में हवलदार थे। साल 2002 में लाइन ऑफ कंट्रोल यानी एलओसी पर एक ऑपरेशन के दौरान वह बारूदी सुरंग की चपेट में आ गए और अपना दाहिना पैर खो बैठे। अपना एक पैर खोने के बाद, होकाटो ने ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट की मदद से अपने एथलेटिक करियर की शुरुआत की। उन्होंने साल 2022 में, मोरक्कन ग्रांड प्रिक्स में रजत पदक जीता। इस साल की शुरुआत में वह विश्व चैम्पियनशिप में भी चौथे स्थान पर रहे थे।

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के पदकवीर 

1. अवनि लेखरा (शूटिंग)- गोल्ड मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1) 
2. मोना अग्रवाल (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1) 
3. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 100 मीटर रेस (T35)
4. मनीष नरवाल (शूटिंग)- सिल्वर मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल 
5. रुबीना फ्रांसिस (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)
6. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 200 मीटर रेस (T35) 
7. निषाद कुमार (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स हाई जंप (T47)
8. योगेश कथुनिया (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स डिस्कस थ्रो (F56) 
9. नितेश कुमार (बैडमिंटन)- गोल्ड मेडल,  मेन्स सिंगल्स (SL3)
10. मनीषा रामदास (बैडमिंटन)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स सिंगल्स (SU5)  
11.  थुलासिमथी मुरुगेसन (बैडमिंटन)- सिल्वर मेडल, वूमेन्स सिंगल्स (SU5)
12. सुहास एल यथिराज (बैडमिंटन)- सिल्वर मेडल, मेन्स सिंगल्स (SL4)  
13. शीतल देवी-राकेश कुमार (तीरंदाजी)- ब्रॉन्ज मेडल, मिक्स्ड कंपाउंड ओपन 
14. सुमित अंतिल (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (एफ 64 वर्ग) 
15. नित्या श्री सिवन (बैडमिंटन)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स सिंगल्स (SH6) 
16. दीप्ति जीवनजी (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 400m (T20)
17. मरियप्पन थंगावेलु (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, मेन्स हाई जंप (T63) 
18. शरद कुमार (एथलेटिक्स)- स‍िल्वर मेडल, मेन्स हाई जंप (T63) 
19. अजीत सिंह (एथलेटिक्स)- स‍िल्वर मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (F46) 
20. सुंदर सिंह गुर्जर (एथलेटिक्स)-  ब्रॉन्ज मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (F46)
21. सचिन सरजेराव खिलारी (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स शॉट पुट (F46) 
22. हरविंदर सिंह (तीरंदाजी)- गोल्ड मेडल, मेन्स इंडिविजुअल रिकर्व ओपन
23. धर्मबीर (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स क्लब थ्रो (F51) 
24. प्रणव सूरमा (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स क्लब थ्रो (F51)
25. कपिल परमार (जूडो)- ब्रॉन्ज मेडल, मेन्स 60 किलो (J1) 
26. प्रविण कुमार- गोल्ड मेडल, T64 मेंस हाई जम्प 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार