सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

लखनऊ नगर निगम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का हुआ विदाई एवं सम्मान समारोह

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुष्प एवं मालाएं प्रदान करते हुए अंगवस्त्र, धार्मिक ग्रन्थ, नगर निगम का प्रतीक चिन्ह प्रदान करते हुए विदाई एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन पासबुक प्रदान की गयी

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Jul 2 2024 2:09PM

इनपुट- श्वेता सिंह, लखनऊ, twitter- @shwetamedia207

 
लखनऊ नगर निगम में सेवानिवृत्त होने वाले विभिन्न संवर्ग के कर्मचारियों का विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुष्प एवं मालाएं प्रदान करते हुए अंगवस्त्र, धार्मिक ग्रन्थ, नगर निगम का प्रतीक चिन्ह प्रदान करते हुए विदाई एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन पासबुक प्रदान की गयी ।
 
इसके अलावा कर्मचारियों के उपादान (ग्रेच्युटी) तथा अर्जित अवकाश नगदीकरण का भुगतान इनके खातो में आर.टी.जी.एस. के माध्यम से किया गया है। साथ ही भविष्य निधि का भुगतान हेतु भुगतान आदेश सम्बन्धित कर्मचारियों को प्राप्त करा दिया गया है। उपरोक्त विदाई कार्यक्रम के पश्चात अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता एवं पशु कल्याण निदेशक डॉ. असलम अंसारी द्वारा नगर निगम लखनऊ मे कार्यरत मृत सफाई कर्मियों के आश्रितो को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। 
 
कार्यक्रम में कर निर्धारण अधिकारी अम्बी बिष्ट, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा, कर्मचारी प्रतिनिधिगण शशि कुमार मिश्रा, जगदीश अटल, नरेश बाल्मिकि, शमीम एखलाक तथा कर्मचारियों के साथ सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के परिवारीजन भी उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा नगर निगम लखनऊ में प्रदान की गयी सेवाओं पर आभार व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। कर्मचारी प्रतिनिधियों द्वारा सेवानिवृत्ति के दिन ही सेवानैवृत्तिक लाभ की धनराशि का भुगतान व पेंशन बुक प्रदान किये जाने के सराहनीय कार्य पर आभार प्रकट किया गया। साथ-साथ ही नवनियुक्त कर्मियों को पूर्ण मनोयोग से कार्य करने हेतु प्रेरित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार