सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Haryana Congress Manifesto: 'महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये, 25 लाख तक का मुफ्त इलाज...' कांग्रेस ने हरियाणा के लिए जारी किया घोषणा पत्र

कांग्रेस ने हरियाणा के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है। उन्होंने अपने वादे में कहा है कि, 'सरकार बनने पर राज्य में किसान आयोग का गठन, एमएसपी गारंटी के लिए तत्काल कानून बनाने और महिला किसानों को विशेष सुविधाएं देंगे।'

Rashmi Singh
  • Sep 28 2024 12:33PM

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए चंडीगढ़ में घोषणा पत्र जारी किया है। 40 पन्नों के इस घोषणापत्र में पार्टी ने लोगों को 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज और महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये देने का वादा किया है। इसके अलावा सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर से पानी लेने का वादा किया गया है। 

बता दें कि, इससे सात दिन पहले दिल्ली में कांग्रेस ने हरियाणा की जनता के लिए सात गारंटी की घोषणा की थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में सात वादे और पक्के इरादे के नाम पर इसे जारी किया गया था। 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने क्या कहा ?

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "ये घोषणापत्र बहुत मेहनत से तैयार किया गया है। हमने अशोक गहलोत से बहुत कुछ सीखा है, सभी राज्यों का अध्ययन करने के बाद इसे तैयार किया गया है, मैं सभी का धन्यवाद करता हूं।"

वहीं, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "हमारा घोषणापत्र जनता की राय लेकर बनाया गया है। कांग्रेस जो वादा करती है वह निभाती है। भाजपा बिना तथ्यों के निराधार बात करती है। यहां कांग्रेस के 10 साल के शासन और भाजपा के 10 साल के शासन में दिन-रात का फर्क है। आप निश्चिंत रहें यहां कांग्रेस की सरकार बनेगी। हम अपने सभी वादें निभाएंगे।" 

पहले दी थी 7 गारंटी 

बता दें कि, इससे पहले कांग्रेस ने 7 गरंटियों को जारी किया था। इन सात गारंटियों के तहत कांग्रेस ने राज्य की जनता को छह हजार रुपये मासिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन, तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली, पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर, हर महिला को दो हजार रुपये की मासिक वित्तीय सहायता देने और  कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने का वादा किया है। इसके अलावा, गरीब व्यक्तियों को 100-100 गज के मुफ्त प्लाट तथा इन प्लाटों पर साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से शौचालय व रसोई के साथ दो कमरों का मकान बनाकर देने का वादा भी किया था। इसके अलावा पार्टी ने 25 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज देने का वादा भी किया था।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार