सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

राहुल गांधी के बयान से सिख समुदाय की भावनाओं को पहुंची ठेस, दिल्ली भाजपा इसकी निंदा करती है - वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली में आज यानी गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

Deepika Gupta
  • Sep 19 2024 7:50PM

दिल्ली भाजपा ने आज यानी गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा गत 10 सितंबर को अमरीका में दिए जन विरोधी बयानों के विरूद्ध तीन पुलिस शिकायतें दर्ज करवाई। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज एक पत्रकार सम्मेलन में बताया की कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर हैं पर आज देश हो या विदेश उनके ब्यान सामाजिक वैमनस्य बिगाड़ने वाले होते हैं।

इसी कड़ी में उन्होने गत 10 सितंबर को अपने अमरीका प्रवास के दौरान भारत में सिख समुदाय में असुरक्षा के भाव को लेकर झूठी भ्रमक ब्यानबाज़ी के साथ ही देश में संविधान के प्रावधानों के अनुरूप अनुसूचित जाति को मिल रहे आरक्षण को लेकर टिपण्णी की।

राहुल गांधी के द्वारा अमरीका में दिये गये इन बयानों से ना सिर्फ भारत में सिख समुदाय में बल्कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति में तनाव एवं घबराहट उत्पन्न हुई है तो वहीं विदेश में बैठ कर राहुल गांधी द्वारा इस तरह की ब्यानबाज़ी से भारत की छवि धूमिल हुई है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की खेदपूर्ण है की राहुल गांधी अपने भ्रमक बयानों के लिए देश से माफी मांगने की जगह कांग्रेस नेताओं से और आगे विवादित ब्यान दिलवा कर देश वैमनस्य बढ़ा रहे हैं। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की राहुल गांधी के बयान से सिख समुदाय में भारी रोष है, उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसी को लेकर आज दिल्ली भाजपा के सिख प्रकोष्ठ संयोजक सरदार चरणजीत सिंह लवली ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 152, 196(1), 197 (1)(सी), 197 (1)(डी) के अंतर्गत पुलिस शिकायत दर्ज की है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इसी तरह राहुल गांधी के आरक्षण खत्म करने से जुड़े बयान से अनुसूचित  जाति जाति समाजों में भारी रोष है जिसके चलते आज दिल्ली भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संयोजक सी.एल. मीणा ने संसद मार्ग थाने में और अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मोहनलाल गिहारा ने पंजाबी बाग थाने में अलग अलग शिकायतें दर्ज करवाई हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है हम दिल्ली पुलिस से मांग करते हैं की हमारी शिकायतों के आधार पर जांच की जाये और राहुल गांधी 
पर कानूनी कार्रवाई हो।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार