सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

केरल: RSS की समन्वय बैठक शनिवार को शुरू... राष्ट्रीय मुद्दों और सामाजिक परिवर्तन पर होगी चर्चा

RSS: संघ की तीन दिवसीय बैठक में सरसंघचालक जी और सरकार्यवाह जी भी लेंगे भाग।

Ravi Rohan
  • Aug 30 2024 8:56PM
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय समन्वय बैठक कल यानि शनिवार को केरल के पलक्कड़ जिले में शुरू होगी। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख, सुनील आंबेकर ने अहल्या परिसर, पलक्कड़ में एक प्रेस वार्ता के दौरान कल होने वाली बैठक की जानकारी दी। इस बैठक में कई राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर विचार किया जाएगा। संबद्ध संगठनों के अनुभव, दृष्टिकोण और जमीनी स्तर के अनुभवों को एक समेकित राष्ट्रीय दृष्टिकोण तैयार करने के लिए चर्चा में लाया जाएगा। 

सुनील आंबेकर ने बताया कि, वैसे तो सभी संगठन संघ से प्रेरित हैं, लेकिन ये सभी अपने संगठन को मजबूत बनाते हुए विस्तार करते हैं। भारत में 73,000 शाखाएं होने के बाद, संघ की सफलता को मापना कठिन है, क्योंकि इसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक परिवर्तन है।

शनिवार को होने वाली बैठक में 32 संघ-प्रेरित संगठन भाग ले रहे हैं, जिनमें इन संगठनों के अखिल भारतीय अध्यक्ष, संगठन मंत्री और अन्य राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी उपस्थित होंगे। इस बैठक में विभिन्न संगठनों से कुल 230 प्रतिनिधि और 90 राष्ट्रीय स्तर के संघ पदाधिकारी भाग लेंगे। बात दें कि, इससे पहले भी केरल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कई राष्ट्रीय स्तर की बैठकें आयोजित की गई हैं, मगर यह राज्य में पहली अखिल भारतीय समन्वय बैठक है। 

तीन दिवसीय बैठक के दौरान, सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी, सभी छह सह सरकार्यवाह और सभी कार्य विभाग प्रमुख इसमें भाग लेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन- सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय स्वत्व और नागरिक कर्तव्य के आधार पर एक राष्ट्रव्यापी सामाजिक परिवर्तन की योजना बना रहा है। इस पहल पर बैठक में चर्चा की जाएगी। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार