सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

नगर पालिका मंझनपुर में आउटसोर्सिंग कर्मियों का वेतन और काम की स्थिति को लेकर प्रदर्शन

नगर पालिका मंझनपुर के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने वेतन और काम की स्थिति को लेकर ईओ और अध्यक्ष के खिलाफ मेन गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया।

अरविंद तिवारी
  • Aug 31 2024 1:15PM

नगर पालिका मंझनपुर का दफ्तर आमतौर पर सुबह 10 बजे के निर्धारित समय पर खुल जाता है, लेकिन शनिवार को आउटसोर्सिंग कर्मियों ने दफ्तर और मेन गेट का ताला बंद कर दिया। कर्मियों ने गेट और अध्यक्ष-ईओ के चेम्बर पर ताला लगाने के बाद मेन गेट पर प्रदर्शन किया और ईओ अध्यक्ष के खिलाफ नारे लगाए। कर्मियों का कहना है कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।

आरोप है कि ईओ प्रतिमा सिंह उन्हें सुबह 5 बजे से ही सफाई कार्यों की निगरानी में लगा देती हैं, जिसके कारण वे शाम 5 बजे ही ड्यूटी से घर जा सकते हैं। इसके अलावा, उनका वेतन माह के अंत में समय पर नहीं मिलता और उन्हें वेतन के लिए 2-3 माह तक इंतजार करना पड़ता है।

प्रदर्शनकारी कर्मी दीपक ने बताया कि अध्यक्ष के पास शिकायत लेकर जाने पर भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही। दरअसल, अध्यक्ष और ईओ के बीच विकास कार्यों में सरकारी धन के भुगतान और कमीशन के प्रतिशत को लेकर विवाद है, जिसके चलते कर्मचारी और नगर पालिका क्षेत्र के विकास काम का बुरा हाल है।

प्रदर्शनकारी कर्मियों ने ईओ प्रतिमा सिंह पर आरोप लगाते हुए समस्या के निस्तारण तक काम न करने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों के प्रदर्शन के कारण अध्यक्ष और ईओ के चेम्बर के दरवाजे पर ताला बंद रहा।

ईओ प्रतिमा सिंह के अनुसार:

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी अध्यक्ष के कहने पर राजनैतिक दबाव बनाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। वह कभी भी किसी दबाव में अपने कार्य को संपादित नहीं करतीं। नियम के अनुसार जो सही होगा वही कार्य होगा और नियमित आने वाले कर्मचारियों का वेतन और भत्ते समय पर दिए जाते हैं। अन्य आरोप निराधार हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार