सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

चीफ इंजीनियर के लिए एकजुट हुआ अभियन्ता संघ, खोलेंगे प्रदेश व्यापी मोर्चा

अभियन्ता संघ के महासचिव इं०जितेंद्र सिंह गुर्जर ने आज जारी बयान में बताया गया कि 19 मार्च 2023 को माननीय ऊर्जा मंत्री के साथ हुए समझौते और उनके द्वारा दिये हए निर्देशों का सरासर उल्लंघन है और इससे अभियंताओं में भारी आक्रोश की स्थिति है।

Rajat Mishra
  • Aug 31 2024 10:52AM

इनपुट- रवि शर्मा, लखनऊ

 
19 मार्च 2023 को ऊर्जा मंत्री द्वारा अध्यक्ष, उप्र पावर कारपोरेशन को दिए गए स्पष्ट निर्देश कि आंदोलन के फलस्वरूप की गई समस्त उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस ली जाए, के सर्वथा विपरीत आज 30 अगस्त 2024 को 18 महीने बाद मुख्य अभियंता इंजीनियर ए एन सिंह को सेवानिवृत्ति के एक दिन पूर्व पदावनत किये जाने के विरुद्ध अभियन्ता संघ द्वारा प्रदेश व्यापी विरोध सभा का निर्णय लिया गया है।
 
अभियन्ता संघ के महासचिव इं०जितेंद्र सिंह गुर्जर ने आज जारी बयान में बताया गया कि 19 मार्च 2023 को माननीय ऊर्जा मंत्री के साथ हुए समझौते और उनके द्वारा दिये हए निर्देशों का सरासर उल्लंघन है और इससे अभियंताओं में भारी आक्रोश की स्थिति है। ऊर्जा मंत्री द्वारा समझौते के क्रम में सभी उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों को वापस किये जाने हेतु ऊर्जा निगमों के चेयरमैन को निर्देश दिए गए थे,जिसके विपरीत वृहद उत्पीड़नात्मक कार्यवाही किया जाना उक्त समझौते का सरासर उल्लंघन है। 
 
एक बार पुनः चेयरमैन पावर कार्पोरेशन प्रबंधन से अनुरोध है कि इस अन्याय पूर्ण आदेश को तत्काल वापस ले अन्यथा की स्थिति में उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के आह्वान पर समस्त ऊर्जा निगमों के तमाम अभियंता 31 अगस्त 2024 को कार्यालय समय के उपरांत समस्त जनपदों, परियोजनाओं और राजधानी लखनऊ में विरोध सभाएं करेंगे। लखनऊ में विरोध सभा शक्ति भवन मुख्यालय पर की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि इस अन्यायपूर्ण कार्यवाही के विरुद्ध निर्णायक परिणति तक शांतिपूर्ण ढंग से विरोध जारी रहेगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार