सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: तुला राशि वालों के जीवन में आएगा नया बदलाव, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी शनि देव की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Aug 31 2024 9:18AM

शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा भी करना उत्तन माना जाता है। शनि देव न्यायकर्ता हैं, ये व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल देते है। शनिवार को शनि देव को तेल और काले तिल चढ़ाने से साढ़ेसाती और ढैय्या के दुष्प्रभाव कम होते है। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगी शनि देव की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष (Aries)- आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगा और कोई पुराना काम आज पूर्ण हो जाएगा। आवश्यक कार्यों में धैर्य बनाए रखे। परिवार के लोगों की बातों को नजरअंदाज न करे। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा और व्यापार-व्यवसाय के लिए कार्य योजना बना सकते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। 

वृष (Taurus)- आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नया वाहन मकान खरीदने का प्लान कर सकते है। उन्नति और विस्तार के अवसर बने रहेगे। विकास की ओर पर अग्रसर रहेंगे। व्यापार व्यवसाय में सफलता पाएंगे। किसी कार्य विशेष के कारण लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। 

मिथुन (Gemini)- आज यात्रा आदि में वाहन संभालकर चलाएं नहीं तो दुर्घटना आदि हो सकती है। रहन सहन उच्च्ता बनी रहेगी।परंपरागत व्यवसाय में तेजी रखेंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत आज ना करें, नुकसान हो सकता है। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से बचें, परिवार में पत्नी व बच्चों से मतभेद हो सकते है।

कर्क (Cancer)- आप व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखे। रचनात्मकता और सकारात्मकता बनाए रहेंगे। लाभ में सुधार आएगा। आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी।  व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा लेनदेन ना करें, हानि की संभावना है। न्यायालय पक्ष में चल रहे प्रकरण में आपको लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा. परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

सिंह (Leo)- कुछ बातों के चलते मानसिक तनाव से गुजर सकते है। परिवार में व कार्य क्षेत्र में है विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आवश्यक कार्यों में धैर्य दिखाएं। व्यक्तिगत संबंधों का लाभ उठाएंगे। रिश्तों पर फोकस बना रहेगा। सहयोगी वर्ग आपका साथ छोड़ सकते है। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद भी आज सामने आ सकता है। 

कन्या (Virgo)- आपका दिन अच्छा रहेगा। यदि नए काम के लिए कोई प्लानिंग मन में चल रही है तो उसका शुभारंभ कर सकते है। कार्यगति उम्मीद के अनुरूप रहेगी। सकारात्मक प्रदर्शन बनाए रखेंगे। करियर करोबार संवार पर रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी साझेदारी आज हो सकती है, जिससे आगामी समय में लाभ मिलेगा। परिवार में पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होगा, मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

तुला (Libra)- किसी प्रॉपर्टी संबंधी विवाद में फंस सकते है। थोड़ी सी लापरवाही आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। सतर्क रहें और वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरते। प्रबंधन में सुधार आएगा. प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। विविध कार्य बनेंगे।  कार्य की अधिकता के कारण, भागदौड़ से शारीरिक थकावट महसूस करेंगे। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio)- आज आप कुछ बातों को इग्नोर करें नहीं तो पारिवारिक संबंध में मतभेद बढ़ सकते है। भाग्य की प्रबलता से सफलता बढ़ाएंगे।  सभी के साथ और समर्थन से आगे बढ़ेंगे, आत्मविश्वास बल पाएगा।  कोई नया व्यापार-व्यवसाय का मन बन सकता है। साझेदारी में सावधानी बरते। आप कोई पुराने पारिवारिक विवाद में फिर से फंस सकते हैं, जिस कारण मन अशांत रहेगा। 

धनु (Sagittarius)- आज आप पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते है। आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आवश्यक कार्यों में विनम्रता और विवेक बनाए रखे। स्वास्थ्य संवार पर जोर दे।  मिश्रित परिणाम बने रहेंगे। मौसमी बीमारियों के चलते पत्नी व बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में नई पार्टनरशिप के योग बन रहे है। 

मकर (Capricorn)- माता-पिता और पत्नी के बीच विवाद हो सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। साझा मामलों में अनुकूलता बढ़ेगी। मित्रता संवार पर रहेगी। नेतृत्व क्षमता बल पाएगी, संबंधों का लाभ उठाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नए प्रोजेक्ट में आप साझेदार हो सकते है। नया भवन या वाहन खरीदने का विचार बन सकता है।

कुंभ (Aquarius)-  व्यवसाय में अपने पार्टनर से सावधान रहें, हो सकता है कोई आपके विरुद्ध बड़ा षड्यंत्र करे जिस कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। तार्किक विषयों में रुचि बढ़ेगी। सेवा क्षेत्र से जुड़े मामले लंबित रखने से बचे। दोपहर बाद कर्मठता और लगन से आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य को लेकर गंभीर रहे। सेहत बिगड़ सकती है। बाहर की यात्रा आदि के योग बन रहे है। पत्नी व बच्चों के साथ आप कहीं नया मकान लेने का विचार बना सकते है। 

मीन (Pisces)- परिवार में कोई व्यक्ति धार्मिक यात्रा पर जा सकता है। काम की अधिकता भाग दौड़ के कारण स्वास्थ्य में कुछ नमी बनी रहेगी। बुद्धिबल से सारे कार्य बनाएंगे। परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। निर्णय लेने में सहज सजग रहेंगे। व्यापार व्यवसाय में कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है, जिस कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार