सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Delhi Cabinet: दिल्ली में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, CM रेखा के पास वित्त मंत्रालय, प्रवेश वर्मा संभालेंगे PWD, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग

Delhi Cabinet Ministers Full List 2025: रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ ली, दिल्ली सरकार में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा।

Ravi Rohan
  • Feb 20 2025 8:51PM

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पदभार संभालते ही मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। उनकी कैबिनेट में प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र कुमार इंद्राज, आशीष सूद और पंकज कुमार सिंह को अहम मंत्रालय सौंपे गए हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास महत्वपूर्ण विभाग

CM रेखा गुप्ता ने वित्त, सेवा, विजिलेंस और प्लानिंग जैसे अहम विभाग अपने पास रखे हैं। उनके नेतृत्व में इन विभागों में विकास और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा को महत्वपूर्ण विभाग मिले

दिल्ली सरकार में प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी, विधायी मामले, सिंचाई और जल जैसे महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं। वहीं, कपिल मिश्रा को लॉ एंड जस्टिस, श्रम एवं रोजगार, कला, संस्कृति और पर्यटन के विभाग सौंपे गए हैं।

कैबिनेट मंत्रियों का विभागीय बंटवारा

दिल्ली सरकार के मंत्रियों और उनके विभागों की सूची इस प्रकार है:

रेखा गुप्ता – वित्त, राजस्व, जीएडी, सेवाएं, महिला एवं बाल विकास, लैंड एंड बिल्डिंग, पब्लिक रिलेशन, विजिलेंस और प्रशासनिक सुधार

प्रवेश वर्मा – पीडब्ल्यूडी, विधायी मामले, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरुद्वारा चुनाव

आशीष सूद – गृह, ऊर्जा, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण

मनजिंदर सिंह सिरसा – उद्योग, खाद्य आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण, योजना विभाग

रविंद्र सिंह इंद्राज – समाज कल्याण, SC/ST वेलफेयर, कॉरपोरेशन, इलेक्शंस

कपिल मिश्रा – लॉ एंड जस्टिस, श्रम एवं रोजगार, विकास, कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन

डॉ. पंकज कुमार सिंह – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन, सूचना तकनीक


रेखा गुप्ता का सीएम पद संभालना

रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना की जगह ली है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं दीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "सबका साथ, सबका विकास" के सिद्धांत के तहत दिल्ली में जनसेवा और सुशासन के लिए कार्य करने का वादा किया।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार