सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

गांधी जयंती पर लखनऊ में चला बड़ा अभियान, सफलता के साथ संपन्न हुआ स्वच्छता सेवा पखवाड़ा

ज़ोन 2 एक स्थित मार्टिन पुरवा अंतर्गत स्वच्छता सेवा पखवाड़े के अंतर्गत साफ सफाई एवं फॉगिंग अभियान को संगठन की महिलाओं द्वारा स्वयं संपादित किया गया साथी महिला सफाई मित्रों को एंटी लारवा फॉगिंग का प्रशिक्षण दिया गया।

Rajat Mishra
  • Oct 2 2024 3:22PM

इनपुट- श्वेता सिंह, लखनऊ, twitter- @shwetamedia207

 
आज लाल बहादुर शास्त्री एवं गांधी जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा लगातार संचारी रोगों पर नियंत्रण पाकर इनके खात्मे के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े अभियान को सफल बनाते हुए योजनाबद्ध ढंग से नगर के दो अलग अलग प्रमुख स्थानों पर अभियान चलाया गया। जिसके तहत नगर में साफ सफाई, एन्टी लार्वा का छिड़काव इत्यादि कार्यों को कर श्रमदान किया गया और स्वच्छता की शपथ ली गयी। 
 
उक्त के क्रम में आज ज़ोन 2 एक स्थित मार्टिन पुरवा अंतर्गत स्वच्छता सेवा पखवाड़े के अंतर्गत साफ सफाई एवं फॉगिंग अभियान को संगठन की महिलाओं द्वारा स्वयं संपादित किया गया साथी महिला सफाई मित्रों को एंटी लारवा फॉगिंग का प्रशिक्षण दिया गया।स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान में अपनी अहम भूमिका निभा रही महिला सफाई कर्मियों सहित सभी महिला अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने स्वच्छता की शपथ भी ली और भविष्य में नगर को स्वच्छ बनाने हेतु सदैव अपना योगदान देने की बात भी कही। आज अभियान के अंतिम दिन सैकड़ों महिला अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग कर इसे सफल बनाया।
 
उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष अम्बी बिष्ट व अन्य पदाधिकारियों के साथ निरंतर प्रत्येक जोनो मे चलाए गए संचारी रोग रोकथाम अभियान व पब्लिक अवेयरनेस रैली में युद्ध स्तर पर महिलाओं द्वारा सहभागिता की गयी।"लखनऊ को स्वच्छ बनाना है महिलाओं ने भी यह ठाना है" इसी लक्ष्य के साथ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े को सफलता के साथ संपन्न कराया गया। आज भी संचारी रोगों से बचाव हेतु महिला कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा हाथ मे झाड़ू एवं फोगिंग मशीन लेकर साफ सफाई व फॉगिंग इत्यादि कार्य किये गए।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार