सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

बिजली विभाग के 4 अधिकारियों पर गिरी गाज, मध्यांचल द्वारा की गयी निलम्बन की कार्यवाही

निलंबित होने वालों में दुर्गेश यादव (सैप आई0डी0 2014217), अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड-नादरगंज को निलम्बित कर मुख्य अभियन्ता (वितरण) बरेली क्षेत्र-द्वितीय, बरेली से सम्बद्ध किया।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Jun 26 2024 10:24PM

इनपुट- रवि शर्मा, लखनऊ

  
निलमथा विद्युत उपभोक्ता द्वारा की गयी शिकायत पर उत्तर पावर कारपोरेशन लि0, (मुख्यालय) द्वारा शिकायत की जांच जांच समिति गठित कर करायी गयी। जाँच के उपरान्त जाँच समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट में उपभोक्ता द्वारा मीटर से पूर्व कट लगाकर विद्युत चोरी किया जाना पाया गया। 
 
जिसमें पाया गया कि उपरोक्त प्रकरण में सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा नियम संगत कार्यवाही नही की गयी एवं पूरी प्रक्रिया में सम्बन्धित कार्मिकों की भूमिका संदेहास्पद थी। प्रबन्ध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा तत्काल प्रकरण का संज्ञान लेते हुये निम्नांकित अधिकारियों/कार्मिको के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही सुनिश्चित की गई।
 
निलंबित होने वालों में दुर्गेश यादव (सैप आई0डी0 2014217), अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड-नादरगंज को निलम्बित कर मुख्य अभियन्ता (वितरण) बरेली क्षेत्र-द्वितीय, बरेली से सम्बद्ध किया।राजेश कुमार (सैप आई0डी0 2017380), उपखण्ड अधिकारी, विद्युत वितरण खण्ड-नादरगंज को निलम्बित कर मुख्य अभियन्ता (वितरण) अयोध्या क्षेत्र, अयोध्या से सम्बद्ध किया। जितेन्द्र कुमार मिश्रा (सैप आई0डी0 11004534), अवर अभियन्ता, अन्तर्गत विद्युत वितरण खण्ड-नादरगंज को निलम्बित कर मुख्य अभियन्ता (वितरण) देवीपाटन क्षेत्र, गोण्डा से सम्बद्ध किया। शिव प्रसाद मिश्रा (सैप आई0डी0 11004492), अवर अभियन्ता, अन्तर्गत विद्युत वितरण खण्ड-नादरगंज को निलम्बित कर मुख्य अभियन्ता (वितरण) देवीपाटन क्षेत्र, गोण्डा से सम्बद्ध किया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार