रविवार को सूर्य देवता की आराधना करना उत्तम मानी गई है। सूर्य को रोजाना सुबह अर्घ्य देना चाहिए लेकिन रविवार के दिन जल चढ़ाने से व्यक्ति का मान-सम्मान, साहस और ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है।
मेष (Aries)- मेष राशि वालों का सामाजिक जीवन सक्रिय और सकारात्मक रहेगा। प्रतियोगी छात्र समय प्रबंधन के माध्यम से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। राजनीतिक और व्यक्तिगत यात्रा की योजना बन सकती है। सर्वार्थ सिद्धि योग आपको व्यवसाय में कोई बड़ा प्रोजेक्ट दिलाने में मदद करेगा।
वृष (Taurus)- वृषभ राशि के जातकों का मायके में किसी से विवाद हो सकता है। प्रेम जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के प्रवेश से तनाव हो सकता है। कार्यस्थल पर सतर्क रहें, आपकी गलती वायरल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी राय देने से पहले हर पहलू पर विचार करें।
मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों के दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। सर्वार्थ सिद्धि योग के कारण नए उत्पादों के कारण बिक्री बढ़ेगी। समय प्रबंधन के कारण व्यापार में लाभ होगा। लव पार्टनर से सरप्राइज मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, फिर भी सतर्क रहें। छात्र नए प्रोजेक्ट में व्यस्त रहेंगे।
कर्क (Cancer)- कर्क राशि वालों को पुरानी बीमारी से राहत मिलने की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रतियोगी छात्रों पर पढ़ाई का दबाव कम होगा। व्यापार में नए ऑर्डर के लिए प्रयास बढ़ाने होंगे। विदेशी कंपनी से मिला ऑफर लाभकारी हो सकता है। रिश्तेदारों से विवाद सुलझ सकता है।
सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों को संतान से सुख और सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों से मार्गदर्शन मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार से आप प्रसन्न रहेंगे। नवीन विचारों से व्यापार में वृद्धि होगी। लंबित सौदे पूरे होने की संभावना है। कान का दर्द आपको परेशान कर सकता है।
कन्या (Virgo)- कन्या राशि के जातकों को अपने घर के नवीनीकरण में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक वाद-विवाद रविवार का मज़ा किरकिरा कर सकते हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव के कारण तनाव बढ़ सकता है। तकनीकी टीम से जुड़ी समस्याओं के कारण विकास प्रभावित होगा। अत्यधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रेम जीवन में संवादहीनता के कारण रिश्ते खराब हो सकते हैं।
तुला (Libra)- तुला राशि वालों को अपने रिश्तेदारों की मदद करनी चाहिए। कलाकार और खिलाड़ी अपने क्षेत्र में आने वाली बाधाओं को दूर करेंगे। सामाजिक कार्यों में मित्रों का सहयोग मिलेगा। भविष्य को ध्यान में रखते हुए खर्चों को सीमित रखें। निवेश से फिलहाल बचें। सरकारी नियमों का पालन करें, व्यापारिक दस्तावेज समय पर पूरे करें।
वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि के लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से व्यापार में अचानक लाभ संभव है। व्यापारियों को लंबे संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। खिलाड़ी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, थकान महसूस होगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं।
धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में आपको बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। व्यापारियों को अब तक किए गए प्रयासों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक मांगलिक समारोह में शामिल होने का योग बन रहा है। सिद्धांतों से समझौता न करें, गलत रास्ते से बचें।
मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों को कानूनी उलझनों से सावधान रहना चाहिए। खराब नेटवर्किंग और गुणवत्ता के कारण व्यापार में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कोई भरोसेमंद कर्मचारी धोखा दे सकता है। तनाव स्वास्थ्य खराब कर सकता है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अगर आपका काम आपकी सैलरी के साथ संतुलित नहीं है तो आप दुखी हो सकते हैं।
कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों को लाभ बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। रविवार को दोस्तों के साथ पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें, कानूनी परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। मार्केटिंग टीम और खुद के प्रयासों से कारोबारी स्थिति में सुधार आएगा। ट्रांसफर में देरी संभव है।
मीन (Pisces)- मीन राशि वालों का उत्साह बरकरार रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग का प्रभाव कार्यक्षेत्र में आपकी मदद करेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को संपर्कों के माध्यम से अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। रविवार को परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में सहयोग से समस्याएं हल होंगी।