सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

न्यायपालिका में पारदर्शिता लाने में तकनीक की अहम भूमिका है : सीजेआई चंद्रचूड़

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने ऑक्सफोर्ड यूनियन सोसाइटी में दिए अपने भाषण में कहा कि देश के संवैधानिक जनतंत्र के मूल में चुनाव हैं, लेकिन जज संवैधानिक मूल्यों की निरंतरता को दर्शाते हैं।

Ankur Pratap
  • Jun 5 2024 7:29PM
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने ऑक्सफोर्ड यूनियन सोसाइटी में दिए अपने भाषण में कहा कि देश के संवैधानिक जनतंत्र के मूल में चुनाव हैं, लेकिन जज संवैधानिक मूल्यों की निरंतरता को दर्शाते हैं। जो इस व्यवस्था की रक्षा करते हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में समाज में निर्णायकों की मानवीय भूमिका विषय पर सीजेआई ने कहा कि न्यायपालिका में पारदर्शिता लाने में तकनीक की अहम भूमिका है।  

जज संवैधानिक मूल्यों की निरंतरता की भावना को दर्शाते हैं 

सोशल मीडिया पर न्यायाधीशों की आलोचना की बात को स्वीकार करते हुए सीजेआई चन्द्रचूड़ ने कहा कि प्रौद्योगिकी का समग्र प्रभाव न्यायपालिका को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने में मदद करना है। दरअसल, सीजेआई से भारतीय चुनाव को लेकर सवाल किया गया। इसके जवाब में सीजेआई ने कहा कि चुनाव संवैधानिक लोकतंत्र के मूल में हैं। किंतु, भारत में न्यायाधीशों का चुनाव नहीं किया जाता। जज संवैधानिक मूल्यों की निरंतरता की भावना को दर्शाते हैं। लोकतंत्र में न्यायपालिका की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जिसमें हम परंपरा की भावना को दर्शाते हैं और ये भी दर्शाते हैं कि एक अच्छे समाज का भविष्य कैसा होना चाहिए।

समलैंगिक विवाह को मान्यता देना न्यायालय के अधिकार क्षेत्र के बाहर है

बतौर जज फैसला सुनाते समय राजनीतिक और सामाजिक दबावों के बारे में पूछे जाने पर सीजेआई ने कहा कि अपने 24 वर्ष के करियर में उन्हें कभी भी सत्ता की तरफ से राजनीतिक दबाव का सामना नहीं करना पड़ा है। विशेष विवाह अधिनियम के फैसले पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि मैं यहां फैसले का बचाव करने के लिए नहीं आया हूं क्योंकि मेरा मानना है कि एक बार जो फैसला सुना दिया गया, वह वैश्विक मानवता की संपत्ति बन जाता है। विशेष विवाह अधिनियम संसद द्वारा पारित एक कानून था। उस मामले में मैं अल्पमत में था, लेकिन मेरे तीन सहकर्मी सहमत नहीं थे क्योंकि उनका मानना था कि समलैंगिक विवाह को मान्यता देना न्यायालय के अधिकार क्षेत्र के बाहर है। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार