सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Haryana Election Results: CM नायब सिंह सैनी की लाडवा विधानसभा से प्रचंड जीत

Haryana Election Results: हरियाणा की सभी 90 सीटों के रुझान आ रहे है, शाम तक नतीजों को घोषित किए जाने है।

Ravi Rohan
  • Oct 8 2024 2:15PM

हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिसमें बीजेपी के नेता नायब सिंह सैनी ने जीत हासिल की है। दूसरी ओर, कांग्रेस के विधायक मेवा सिंह को हार का सामना करना पड़ा है। इस बार फिर से राज्य में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। लाडवा सीट, जो कुरुक्षेत्र में स्थित है, चुनावी परिदृश्य में महत्वपूर्ण मानी जा रही थी, क्योंकि यहाँ से कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनाव लड़ा। उनके खिलाफ कांग्रेस के मौजूदा विधायक मेवा सिंह मैदान में थे।

यह मुकाबला बेहद नजदीकी रहा। पिछली बार इस सीट पर जीत मेवा सिंह की हुई थी, जब उन्होंने बीजेपी के पवन सैनी को 12 हजार वोटों के अंतर से हराया था। मेवा सिंह को 57,665 वोट मिले थे, जबकि पवन सैनी को 45 हजार से अधिक वोट मिले थे। लेकिन इस बार नायब सिंह सैनी ने लाडवा सीट पर जीत का परचम लहराया, जबकि कांग्रेस के पूर्व विधायक मेवा सिंह को पराजय का सामना करना पड़ा।

 हरियाणा की सभी 90 सीटों के रुझान आ रहे है। शाम तक नतीजों को घोषित किए जाने है। ऐसे में अभी तक के रुझानों में बीजेपी ने दमखम दिखाते हुए बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। वहीं मुख्यमंत्री नायम सिंह सैनी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विनेश फोगाट, रंजीत सिंह चौटाला, दुष्यंत चौटाला, गोपाल कांडा और सावित्री जिंदल समेत कई बड़े चेहरे चुनावी मैदान है। ऐसे में आइए जानते है राज्य के सभी सीटों पर क्या हाल है। यहां से किस सीट पर कौन आगे है और कौन सा बड़ा चेहरा पीछे चल रहा है। 

बता दें कि, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र की लाडवा से और भूपिंदर सिंह हुडा रोहतक की गढ़ी सांपला सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा अंबाला कैंट से अनिल विज, जुलाना सीट से विनेश फोगाट, सिरसा से गोपाल कांडा, रानिया से रंजीत चौटाला, उचाना कलां से दुष्‍यंत चौटाला, हिसार से सावित्री जिंदल, रेवाड़ी सीट से लालू यादव के दामाद चिरंजीव राव शामिल हैं। तोशाम सीट से श्रुति चौधरी। वहीं अनिरुद्ध चौधरी चुनावी मैदान में हैं।

इस समय राज्य की कई प्रमुख सीटों, जैसे गढ़ी सांपला किलोई, लाडवा और जुलाना पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। किलोई से पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा चुनावी मैदान में हैं और उन्हें सीएम पद का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है। जुलाना क्षेत्र में ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा, भाजपा के वरिष्ठ नेता और आठ बार के विधायक अनिल विज की अंबाला कैंट सीट पर भी सबकी नजरें बनी हुई हैं।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार