सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Mumbai On Alert: मुंबई में आतंकी हमले का खतरा... फेस्टिवल सीजन से पहले खुफिया एजेंसियों की चेतावनी, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

मुंबई में सुरक्षा को बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियों ने त्योहार पर हमले की आशंका जताई है। इसको लेकर पुलिस ने अलर्ट भी जारी किया है।

Rashmi Singh
  • Sep 28 2024 11:37AM

मुंबई में आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। मुंबई पुलिस ने राज्य में आतंकी खतरे की आशंका जताई है। पुलिस ने आतंकी हमले को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। इसको लेकर कमिश्नर कार्यालय ने सभी थाना प्रभारियों, एसीपी, डीसीपी, नगर निगम वार्ड कार्यालय और तहसील कार्यालय को अलर्ट कर दिया है और सावधानी बरतने के आदेश दिए गए है। 

खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर शहर में भीड़भाड़ वाले स्थानों और धार्मिक स्थलों पर मॉक-ड्रिल की जा रही है और सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल्स और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा बलों ने इन जगहों की जांच-पड़ताल तेज कर दी है। सुरक्षा सिस्टम को अधिक सक्षम बनाने के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। 

जल्द ही देशभर में नवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। जिसके चलते जगह-जगह पंडाल लगाए जाते हैं और लाखों की भीड़ जुटती है। इस बीच मुंबई पर आतंकवाद का खतरा मंडरा रहा है। ऐसी संभावना है कि लोगों के बीच कुछ असामाजिक तत्व या आतंकवादी छिपे हो सकते हैं और इससे जान-माल को खतरा हो सकता है। इसको लेकर मुंबई पुलिस ने अलर्ट भी जारी किया है। 

पुलिस ने दिए निर्देश 

आपको बता दें कि, आंतकी हमले को लेकर मुंबई पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि, आतंकी आम लोगों के यहां किराएदार बनकर रह रहे होंगे और उनके कई खौफनाक इरादे हो सकते है। आतंक के इस साए के चलते मुंबई पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। खासतौर पर लैंडलॉर्ड और टेनेंट्स को आगाह किया गया है। लैंडलॉर्ड को आदेश दिए गए हैं कि अगर कोई संदिग्ध एक्टिविटी दिखे या किसी व्यक्ति पर आतंकी होने का शक हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दिए जाए।  मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा, "हमें भीड़-भाड़ वाली जगहों और धार्मिक स्थानों पर 'मॉक ड्रिल' करने का निर्देश दिया गया है। सभी डीसीपी को अपने-अपने इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है।" 

वहीं, क्राइम ब्रांच, एटीसी (एंटी टेररिस्ट सेल) और स्थानीय पुलिस मिलकर इस चुनौती का सामना कर रही है। उन्होंने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े कदम उठाए हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां भी शहर की सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभा रही है। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार