सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में मतदान जारी, अब तक गुरुग्राम में 36.69% फीसदी हुई वोटिंग

हरियाणा में आज यानी शनिवार को विधानसभा चुनाव हो रहा है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है।

Deepika Gupta
  • Oct 5 2024 2:38PM

हरियाणा में आज यानी शनिवार को विधानसभा चुनाव हो रहा है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। दरअसल, इस बार के चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, JJP, आईएनएलडी और BSP के बीच मुकाबला है। 1031 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भूतपूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की विनेश फोगट के अलावा जेजेपी के दुष्यंत चौटाला समेत कई उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। 

1 बजे तक इतनी फीसदी हुई वोटिंग 

हरियाणा के गुरुग्राम में सुबह 11 बजे तक 36.69% मतदान हुआ है।  

हरियाणा वोट प्रतिशत 

मेवात - 42.64%
यमुनानगर - 42.08%
जींद - 41.93% 
पंचकूला - 25.89%

जानकारी के लिए बता दें कि इस बार कुल 1031 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है।  इनमें 464 निर्दलीय उम्मीदवार है। वहीं, इस चुनाव में 2 करोड़ से ज्यादा वोटर्स मतदान करेंगे। प्रदेश के सत्तारूढ़ भाजपा राज्य में जीत की हैट्रिक लगाने की उम्मीद कर रही है, जबकि कांग्रेस एक दशक बाद वापसी की उम्मीद कर रही है। इस चुनाव में मुख्य रूप से भाजपा, कांग्रेस, AAP, इनेलो-बसपा और जेजेपी-आजाद समाज पार्टी शामिल है। चुनाव की मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। ऐसे में आइए जानते है अब तक कितने फीसदी मतदान हुआ है। 


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार