इनपुट- श्वेता सिंह, लखनऊ, twitter- @shwetamedia207
नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के निर्देशानुसार नगर में अवैध कब्जेदारों पर कार्यवाही एवं सरकारी भूमियों/संपत्तियों को कब्ज़ा मुक्त करवाये जाने हेतु लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं। अभी तक करोड़ो रुपयों की विभिन्न सरकारी भूमि/संपत्ति, जो विगत लंबे समय से कब्जे में थीं, उन्हें खाली करवाया जा चुका है और लगातार एक के बाद एक बड़ी कार्यवाहियों को अमल में लाया जा रहा है।
उसी क्रम में आज नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह एवं अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव और प्रभारी अधिकारी सम्पत्ति संजय यादव के निर्देशों के क्रम में नायब तहसीलदार संजय कुमार सिंह के नेतृत्व और विशेष प्रयासों से ग्राम भैसोरा के गाटा स० 63 क्षेत्रफल 0.640 हे० अर्थात 6400 वर्ग मी० अर्थात 68864 वर्ग फुट भूमि जो नगर निगम में निहित भूमि है और उक्त गाटा अभिलेख में नवीन परती के नाम दर्ज है। उक्त भूमि पर कतिपय व्यक्तियो द्वारा प्लाट बना दिया गया था। साथ ही उक्त नगर निगम की भूमि को विक्रय करने का प्रयास किया जा रहा था।
आज नायब तहसीलदार नगर निगम संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर निगम के लेखपालों की टीम जिसमें सुभाष कौशल, राकेश कुमार, आलोक कुमार शामिल रहे, के साथ नगर निगम की E.T. F टीम व प्रवर्तन दल (296) की उपस्थिति में उक्त अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया। उक्त भूमि का वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 30 करोड़ रु० है।