सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: मेष, कर्क, वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा खास, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशि वालों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी हनुमान जी और शनि देव की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Jul 27 2024 9:28AM

शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा भी करना उत्तन माना जाता है। शनि देव न्यायकर्ता हैं, ये व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं।  शनिवार को शनि देव को तेल और काले तिल चढ़ाने से साढ़ेसाती और ढैय्या के दुष्प्रभाव कम होते हैं। ऐसे में आइए जानते है आज यानी गुरुवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष (Aries)- मेष राशि वालों आज आपका दिन कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आपको शारीरिक परेशानी महसूस होगी। कोई बड़ा फेरबदल इस समय व्यापार-व्यवसाय में न करें, नहीं तो नुकसान की संभावना है।

वृष (Taurus)- वृष राशि वालों आज आपका दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज यदि बाहर लंबी यात्रा पर जाएं, तो यात्रा आदि में वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। वाणी पर संयम रखें, वाद विवाद से दूर रहें।

मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप किसी नए कार्य की नींव रख सकते हैं, जिसमें आपको अपने मित्रों या रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे। 

कर्क (Cancer)- कर्क राशि वालों आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा।  आर्थिक तौर से आज आपको बड़ा लाभ होने वाला है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप के आप हिस्सेदार बन सकते हैं।

सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आज बड़ा रिस्क न लें, नहीं तो नुकसान की संभावना है। परिवार के साथ आज कहीं बाहर जाएं, तो वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें।

कन्या (Virgo)- कन्या राशि वालों आज का दिन आपका अत्यधिक भागदौड़ भर रहेगा। अत्यधिक काम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। कार्य की अधिकता के कारण आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।

तुला (Libra)- तुला राशि वालों आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। साथ ही आज आपका मन शांत रहेगा। आज आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। 

वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा।  आज आपके विरोधी परास्त होंगे। इसके साथ ही आपको कोई विशेष पद और सम्मान से सामाजिक क्षेत्र में सम्मानित किया जा सकता है।आपका कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। शेयर मार्केट में पैसा लगाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों आज आप जो भी कार्य करें उसमें थोड़ा सोच विचार लें।  किसी पर आंखें बंदकर के विश्वास करना आज आपको बड़े नुकसान में डाल सकता है। आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें। परिवार के स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।

मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों आज आपका कार्य में बहुत अड़चन आ सकती है। परिवार में किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बन सकता है। परिवार के लिए आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आप जिस कार्य के लिए पिछले दिनों से परेशान हैं, आज उस कार्य में विलंब होगा। जिस कारण आपका मन अशांत दिखाई देगा।

कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों आज आपके व्यापार व्यवसाय में कोई बड़ी डील मिल सकती है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा।  स्वास्थ्य ठीक रहेगा परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

मीन (Pisces)- मीन राशि वालों आज आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्न होगा। आज परिवार के हित में आप कोई बड़ा निर्णय कर सकते हैं। घर में परिवार में माहौल आपके पक्ष में दिखाई देगा।  सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आज आपको विशिष्ट पद से सम्मानित किया जा सकता है। जिस कारण आपका वर्चस्व बनेगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के संकेत मिल रहे हैं। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार