शुक्रवार मां लक्ष्मी और शुक्र देव का दिन है। शुक्रवार के दिन लक्ष्मी पूजन से जीवन में कभी भी सुख-सुविधा की कमी नहीं रहती। इसके साथ ही शुक्र ग्रह की शुभता से सौंदर्य में निखार, ऐश्वर्य, कीर्ति और धन-दौलत प्राप्त होती है।
मेष (Aries)- मेष राशि वालों की आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। सामान्य एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अच्छी रहेगी, आत्मविश्वास बना रहेगा। व्यावसायिक योजना सही दिशा में आगे बढ़ेगी, परिवर्तन के प्रयास सफल होंगे। आप अपने पार्टनर के साथ यादगार पल बिताएंगे। फिटनेस के लिए वर्कआउट करें। सामाजिक स्तर पर राजनीतिक बहस से दूर रहना बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर काम का दबाव कम रहेगा, सुधार की गुंजाइश है। आईटी प्रोफेशनल्स को नतीजों की चिंता किए बिना कड़ी मेहनत करनी चाहिए। परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।
वृष (Taurus)- वृषभ राशि वालों के लिए ससुराल में तनाव हो सकता है। परिवार के छोटे सदस्यों के व्यवहार में बदलाव चिंता का कारण बन सकता है, उचित कदम उठाएं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को ईमेल पर ध्यान देना चाहिए, महत्वपूर्ण मेल छूट सकते हैं। कार्यस्थल पर गपशप से दूर रहें, अन्यथा जुर्माना लग सकता है। पार्टनर के व्यवहार में बदलाव तनाव का कारण बन सकता है। अपने स्वास्थ्य और वाणी पर नियंत्रण रखें। लापरवाही से व्यापार में नुकसान हो सकता है।
मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों की आज जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। आप अपने परिवार के साथ रिश्तेदारों से मिलने जाने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होने के बाद खिलाड़ी फिर से सक्रिय हो जायेंगे। व्यापार में नई तकनीक का प्रयोग करने से आपको लाभ होगा। किसी बड़ी एकेडमी से जुड़ने का योग बन रहा है, लाभ में वृद्धि होगी।
कर्क (Cancer)- कर्क राशि वालों को मानसिक तनाव हो सकता है। व्यापार में आय बढ़ेगी, डिजिटल मार्केटिंग मददगार साबित होगी। दादा-दादी की सेवा करें, उनका आशीर्वाद काम आएगा। आपको सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है। छात्र दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे।
सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों को आज अचानक धन लाभ हो सकता है। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे। अपने बेहतर प्रयासों के लिए आपको अपने सीनियर्स से सराहना मिलेगी। पदोन्नति की संभावना है। प्रेम जीवन में मजबूती आएगी। साझेदारी के व्यवसाय में कोर्ट-कचहरी के मामलों से राहत मिलेगी। सर्विस नेटवर्क बढ़ने से व्यापार में उन्नति होगी। खिलाड़ियों को कोच की सलाह माननी चाहिए। निजी यात्रा की योजना बन सकती है। छोटे भाई-बहनों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कन्या (Virgo)- कन्या राशि के जातक अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। घर की साज-सज्जा पर खर्च बढ़ेगा। व्यापारिक लेन-देन में सावधानी रखें। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है। प्रतियोगी छात्रों पर अधिक दबाव रहेगा।
तुला (Libra)- तुला राशि के जातकों को अपनी छोटी बहन की संगति पर नज़र रखनी चाहिए। व्यापार में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। संपत्ति में अच्छा लाभ होगा। समाज में आपकी सराहना होगी, आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में पुरानी बातें न दोहराएं। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। खेल से जुड़े लोगों को आगामी प्रतियोगिता से पहले अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ मिलने की संभावना है। अपने पार्टनर के फैसलों पर भरोसा करें। सामाजिक दायरे में मान-सम्मान बढ़ेगा।
धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक शांति वाला रहेगा। खेल के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन सभी को प्रभावित करेगा। पिता या बड़े भाई से संवाद में दूरी न आने दें। आपके सुझाव से पारिवारिक मतभेद सुलझ सकते हैं। नौकरी में अहंकार के कारण कोई काम अधूरा न छोड़ें। खर्चों में बढ़ोतरी चिंता का कारण बन सकती है।
मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों को नए संपर्कों से नुकसान होने की संभावना है। कीमती सामान की सुरक्षा पर ध्यान दें। व्यापार में धन प्रबंधन बिगड़ सकता है जिससे वृद्धि में कमी आएगी। प्रेम संबंधों में जीवनसाथी से छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें। विद्यार्थी अपने नोट्स व्यवस्थित रखें, अन्यथा परेशानी हो सकती है।
कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों की आय में वृद्धि के योग हैं। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। व्यापार में आप संकट को अवसर में बदल पाएंगे। काम को प्राथमिकता दें। सामाजिक स्तर पर अपने व्यवहार में सरलता लाएं। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
मीन (Pisces)- मीन राशि वालों को नौकरी में परिवर्तन से लाभ हो सकता है। पारिवारिक विवाद आपकी मध्यस्थता से सुलझेंगे। दान-पुण्य करें। नौकरी के लिए ईमेल/संपर्क मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अपने दिन की शुरुआत योजनाबद्ध तरीके से करनी चाहिए, उनके सभी काम सफल होंगे। सक्रिय रहते हुए अपने कार्यों को पूरा करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।