इनपुट- श्वेता सिंह, लखनऊ, twitter- @shwetamedia207
नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के निर्देशानुसार नगर में अवैध कब्जेदारों पर कार्यवाही एवं सरकारी भूमियों/संपत्तियों को कब्ज़ा मुक्त करवाये जाने हेतु लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं। अभी तक करोड़ो रुपयों की विभिन्न सरकारी भूमि/संपत्ति, जो विगत लंबे समय से कब्जे में थीं, उन्हें खाली करवाया जा चुका है और लगातार एक के बाद एक बड़ी कार्यवाहियों को अमल में लाया जा रहा है।
आज नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार श्रीवास्तव व प्रभारी अधिकारी संजय यादव के निर्देशों के क्रम में ग्राम लोनापुर तहसील सदर जिला लखनऊ के खसरा स० 387 क्षे० 02.171 हे० व खसरा स० 193 क क्षे० 1.885 है० क्रमशः तालाब व पशुचर के नाम दर्ज है और नगर निगम की सम्पत्ति है। उक्त भूमि के 0.740 हे० भूमि पर लोगो द्वारा अवैध प्लाटिंग कर कब्जा कर लिया गया था। आज नगर निगम के लेखपाल सुभाष कौशल, राकेश यादव, आलोक कुमार व राजस्व निरीक्षक अविनाश तिवारी व अवर अभियन्ता नगर निगम जोन 4, चौकी प्रभारी भरवारा, P.A.C. बल, 296, महिला पुलिस बल व B.B.D थाना की पुलिस बल, व E.T. F बल के साथ उक्त अवैध निर्माण को गिरा दिया गया। उक्त रिक्त करायी गयी भूमि का बाजार मूल्य 18 करोड़ रु० है। सम्बन्धित भूमाफियामों के विरुद्ध थाने में तहरीर भी दी गयी है।