सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

'हमारी अर्थव्यवस्था बढ़ाने के लिए आप महत्वपूर्ण प्रयास कर रहे है...' केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का जन्मदिन आज है। उनके इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है।

Rashmi Singh
  • Sep 8 2024 11:22AM

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे है। उनके इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लिखा,  "केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वह कपड़ा क्षेत्र के विकास और आधुनिकीकरण के लिए कई प्रयास कर रहे हैं, जो हमारी अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। वह लंबा और स्वस्थ जीवन जिएं।"

 Birthday greetings to Union Minister Shri Giriraj Singh Ji. He is making numerous efforts for the growth and modernisation of the textiles sector, which is important for our economy. May he lead a long and healthy life. @girirajsinghbjp

 पीएम मोदी के शुभकामनाएं देने पर गिरिराज सिंह ने उनका धन्यवाद किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, "माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मैं आपकी जन्मदिन की शुभकामनाओं से बहुत विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आपका नेतृत्व और दूरदृष्टि मुझे प्रेरित करती रहेगी और मैं देश की प्रगति में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हूं। आपके दयालु शब्दों के लिए एक बार फिर धन्यवाद।"

 सीएम योगी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं 

 वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम योगी ने अपने आधिकारीक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, लोकप्रिय और कर्मठ राजनेता, प्रखर वक्ता, माननीय केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! माता मुंडेश्वरी से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है।"

 अमित शाह ने भी दी बधाई 

तो वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने भी गिरिराज सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप गरीबों, कामगारों व हस्त कारीगरों का आर्थिक सशक्तीकरण कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के मोदी जी के स्वप्न को साकार बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ईश्वर से आपके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।"

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार