सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी सूर्य देवता की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Oct 6 2024 8:59AM

रविवार के दिन सूर्य देवता की आराधना करना उत्तम मानी गई है। सूर्य को रोजाना सुबह अर्घ्य देना चाहिए लेकिन रविवार के दिन जल चढ़ाने से व्यक्ति का मान-सम्मान, साहस और ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगी  सूर्य देवता की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। 

मेष (Aries)- मेष राशि वालों के कारोबार में तेजी आएगी। त्योहारी सीजन में काम पर फोकस रखें. परिवार में आ रही समस्याओं को आप समझदारी से सुलझा लेंगे। आपका काम बेहतरीन रहेगा, जिससे आप लोगों को खुश कर पाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों से अपने संपर्क उत्तम रखें।

वृष (Taurus)- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अपने शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा। ध्यान करें, इससे आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लव लाइफ में पार्टनर से कोई कीमती उपहार मिल सकता है। रविवार को आप यात्रा कर सकते हैं और परिवार के साथ समय बिता सकते हैं।

मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। शाम को आप अपने परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। छात्र किसी नये प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। आप विलासिता से जुड़ी वस्तुएं खरीदने की योजना बना सकते हैं।

कर्क (Cancer)- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सावधानी भरा रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी। व्यवसाय में लापरवाही न करें। आपकी एक गलती से डील रद्द हो सकती है। कार्यस्थल पर आपका काम लोगों को पसंद नहीं आएगा।

सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों को आज किसी मित्र से बड़ी मदद मिल सकती है। आपकी पूंजी बढ़ सकती है. बिजनेस में अपना नेटवर्क मजबूत करें. आपके प्यार या जीवनसाथी के साथ कोई नया काम शुरू हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिल सकती है। 

कन्या (Virgo)- कन्या राशि वाले लोगों को आज आर्थिक लाभ हो सकता है। बिजनेस में काम पूरा होने से आपके बिजनेस को गति मिल सकती है। रविवार को परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। बॉस आपके कामकाज में बदलाव ला सकते हैं। दोस्तों के साथ यात्रा की योजना बन सकती है।

तुला (Libra)- तुला राशि वाले आज अपने बिजनेस के साथ-साथ किसी नये प्रोजेक्ट की योजना भी बना सकते हैं। लव पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। बिजनेस में आर्थिक लाभ हो सकता है। रविवार को आप आराम करेंगे. परिवार में चल रही समस्याओं का अंत होगा।

वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों को आज कामकाज में उत्साह देखने को मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर किसी काम के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। आज आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आज शांत रहने की कोशिश करें, किसी पर ज्यादा गुस्सा करने से बचें।

धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों को अपने काम को पहचानकर करना चाहिए। कारोबार को प्रगति की ओर ले जाने में पूरा सहयोग मिलेगा। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आपको अपना नेटवर्क बढ़ाने से लाभ मिल सकता है। आप परिवार के साथ बैठ सकते हैं, हंसी-मज़ाक कर सकते हैं और ख़ुशी के पल बिता सकते हैं।

मकर (Capricorn)- मकर राशि वाले लोग अपने पिता के बताये रास्ते पर चल सकते हैं। बिजनेस में निवेश की योजना बना सकते हैं. किसी भी बड़े प्रोजेक्ट में सोच-समझकर निवेश करें। परिवार के साथ खुशी के पल बिता सकते हैं। रविवार को प्रेम जीवन में रोमांस का तड़का लगेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप ठीक रहेंगे। आपका बच्चा सबकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसकी सफलता पर एक पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। 

कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों के ज्ञान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर काम करने के तरीके में सुधार होगा। प्रेम और जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। विद्यार्थियों को बुरी संगत में पड़ने से खुद को बचाना चाहिए. व्यावसायिक जीवन से समय निकालें और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मीन (Pisces)- मीन राशि वालों का आज किसी के साथ झगड़ा हो सकता है. वर्कप्लेस पर अपने काम को निपटाने की कोशिश करें। बिजनेस में आर्डर को समय पर कस्टमर तक पहुंचाए। प्रेगनेंट महिलाएं अपनी सेहत और खआन-पान का ध्यान रखें। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार