सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Hockey Team: ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भारतीय हॉकी टीम पहुंची दिल्ली, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत

भारतीय हॉकी टीम दिल्ली पहुंच चुकी है। एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों के साथ टीम का जोरदार स्वागत हुआ है।

Rashmi Singh
  • Aug 13 2024 12:42PM
भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने के बाद आज दिल्ली पहुंच चुकी है। दिल्ली एयरपोर्ट पर टीम का भव्य स्वागत हुआ। हवाई अड्डा पर खिलाड़ियों का ढोल-नगाड़ों के साथ अभिवादन किया गया है। लोगों ने खिलाड़ियों पर फूलों की बारिश की। वहीं इस साल पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। भारत ने पेरिस ओलंपिकं 2024 में 6 मेडल जीते है। जिसमें से 1 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज शामिल है। वहीं इस साल भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

बता दें कि, भारतीय हॉकी टीम भारत 10 अगस्त को ही आ गई थी। टीम वापस आने के बाद अमृतसर के गोल्डन टेंपल में मत्था टेकने पहुंची थी। वहीं इस साल पेरिस ओलंपिक का आगाज 26 जुलाई को हुआ था और इसका समापन 11 अगस्त को हुआ। 

भारतीय हॉकी टीम दिल्ली पहुंची 

बता दें कि, हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी आज दिल्ली पहुंच चुकी है।  पीआर श्रीजेश, अमित रोहिदास, सुमित, राज कुमार पाल, अभिषेक, सुखजीत सिंह, संजय समेत सभी खिलाड़ी दिल्ली पहुंच चुकी है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ। ढोल-नगाड़ों पर लोग जमकर जश्न मनाते हुए नजर आए। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस साल हुए पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था। स्पेन के साथ हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 2-1 से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया था। दरअसल, भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल बाद लगातार दूसरी बार ओलंपिक पदक जीता है।  इससे पहले 2021 में खेले गए टोक्यो ओलंपिक में भी हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। 

पीआर श्रीजेश ने लिया संन्यास

बता दें कि, हॉकी टीम के दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने पेरिस में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद संन्यास ले लिया है।  पीआर श्रीजेश ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी में शूटर मनु भाकर के साथ ध्वजवाहक के रूप में भी नजर आए थे। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार