सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: मेष, सिंह, और तुला राशि वालों पर होगी भगवान विष्णु की कृपा, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशि वालों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी भगवान विष्णु की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Aug 1 2024 9:38AM

गुरुवार का  दिन विष्णु जी और देव गुरु बृहस्पति के पूजन का विधान है।  गुरुवार के दिन पीली चीजों का जैसे चने की दाल, केला, केसर आदि का दान करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं।  जिन लोगों के विवाह और नौकरी-व्यापार में रुकावटें आ रही हैं उन्हें गुरुवार व्रत करना चाहिए। इससे पुण्य फल प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते है आज यानी गुरुवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष (Aries)- मेष राशि वालों आज आप नया काम शुरू करें, तो अपने परिवार के लोगों से सलाह लेकर करें। आप पारिवारिक मतभेद से दूर रहें, पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें, नहीं तो दुर्घटना का योग बन सकता है।  

वृष (Taurus)- वृष राशि वालों आज आप किसी बड़े अधिकारी से मिल सकते हैं। व्यापार आदि में नए पार्टनर बनेंगे।  स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

मिथुन (Gemini)-  मिथुन राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा, परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। 

कर्क (Cancer)- आज आपका दिन शानदार रहेगा, आपका रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा, परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा, पार्टनर से संबंध मधुर होंगे।

सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपका रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा, परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।

कन्या (Virgo)- कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, अपने खान-पान पर संयम रखें। आपका मन अशांत रहेगा, आप व्यवसाय में पार्टनर से नुकसान उठा सकते हैं। कोई नया काम आप शुरू न करें, परिवार में वाद-विवाद से बचें।

तुला (Libra)- तुला राशि वालों आज का दिन अच्छा रहेगा।  स्वास्थ्य में सुधार होगा, परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी से कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

वृश्चिक (Scorpio)-आपका आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें, कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यवसाय-व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा, स्वास्थ आज आपका बिगड़ सकता है।

धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। अपने किसी पुराने साथी से मिलना होगा, कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चित हो सकती है। 

मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।  व्यापार-व्यवसाय में आप नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। आज आप अपने प्रिय से मिल सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा, किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा। 

कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। परिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं।

मीन (Pisces)- मीन राशि वालों आज आपका मन अशांत रहेगा। आज आप कोई भी व्यापार आदि में बड़ा डिसीजन न लें।किसी कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।परिवारिक कलह के कारण मन दुखी रहेगा। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार