सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Haryana Election Results LIVE: दुष्यंत चौटाला की बढ़ी टेंशन, अनिल विज की सीट पर हुआ उलटफेर

Haryana Election Results: हरियाणा की सभी 90 सीटों के रुझान आ रहे है, शाम तक नतीजों को घोषित किए जाने है।

Ravi Rohan
  • Oct 8 2024 2:00PM

हरियाणा विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती अब शुरू हो चुकी है। इस समय राज्य की कई प्रमुख सीटों, जैसे गढ़ी सांपला किलोई, लाडवा और जुलाना पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। किलोई से पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा चुनावी मैदान में हैं और उन्हें सीएम पद का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है। 

वहीं, मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। जुलाना क्षेत्र में ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा, भाजपा के वरिष्ठ नेता और आठ बार के विधायक अनिल विज की अंबाला कैंट सीट पर भी सबकी नजरें बनी हुई हैं।

हरियाणा की सभी 90 सीटों के रुझान आ रहे है। शाम तक नतीजों को घोषित किए जाने है। ऐसे में अभी तक के रुझानों में बीजेपी ने दमखम दिखाते हुए बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। वहीं मुख्यमंत्री नायम सिंह सैनी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विनेश फोगाट, रंजीत सिंह चौटाला, दुष्यंत चौटाला, गोपाल कांडा और सावित्री जिंदल समेत कई बड़े चेहरे चुनावी मैदान है। ऐसे में आइए जानते है राज्य के सभी सीटों पर क्या हाल है। यहां से किस सीट पर कौन आगे है और कौन सा बड़ा चेहरा पीछे चल रहा है। 

बता दें कि, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र की लाडवा से और भूपिंदर सिंह हुडा रोहतक की गढ़ी सांपला सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा अंबाला कैंट से अनिल विज, जुलाना सीट से विनेश फोगाट, सिरसा से गोपाल कांडा, रानिया से रंजीत चौटाला, उचाना कलां से दुष्‍यंत चौटाला, हिसार से सावित्री जिंदल, रेवाड़ी सीट से लालू यादव के दामाद चिरंजीव राव शामिल हैं। तोशाम सीट से श्रुति चौधरी। वहीं अनिरुद्ध चौधरी चुनावी मैदान में हैं। 


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार